ठाणे। ठाणे तेरापंथ भवन के भव्य प्रांगण में शासनश्री साध्वीश्री जिनरेखाजी के सानिध्य में हजारों श्रावक श्राविकाएं पर्युषण साधना में साधनारत है। कन्या मंडल ठाणे द्वारा मंगलाचरण के मंगल संगान के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। सभी आगंतुकों का स्वागत भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल श्री श्रीमाल ने किया व कहा की ठाणे को हर वर्ष चातुर्मास मिले जो भी गुरुदेव के दर्शन करें वह थाने में चातुर्मास की मांग करें, तेयुप ठाणे सिटी अध्यक्षअविनाश गोगड़ ने अणुव्रत चेतना दिवस की जानकारी दी। ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाये एवं ज्ञानार्थियो द्वारा पर्युषण पर्व के आठो दिनों का महत्व दर्शाती सुंदर, ज्ञानवर्धक, रंगारंग झांकिनुमा प्रस्तुति हुई।
शासनश्री साध्वीश्री जिनरेखाजी ने अपने मंगल उध्बोधन में फ़रमाया सफलता और सिद्धि को प्राप्त करने के दो उपाय है,सम्यक्त्व और पुरुषार्थ। प्रार्थना के साथ कामना या आकांशा न हो। भगवान महावीर के 27 वे भव का विस्तृत विवेचन शुरू हुवा ,10 आश्चर्यो में से 5 भगवान महावीर के जीवन से सम्बंधित है।
आज का निर्धारित विषय अणुव्रत चेतना पर प्रकाश डालते हुवे साध्वीश्री मधुरयशाजी कहा की, हमे शक्ति का उपयोग ध्वंस में नही परंतु निर्माण में करना चाहिए।अणुव्रत मानव को मानवता पर कायम रहने के लिए प्रेरित करता है।
साध्वीश्री श्वेतप्रभाजी ने 53 श्रमणोंपासक की जानकारी दी जिसमे पुरुषवर्ग और कन्याये भी शामिल है। इसमें थाने सिटी महिला मंडल अध्यक्षा अनिता धारीवाल, मुंबई महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य रमीला बडाला का अच्छा सहयोग मिल रहा है। तेयुप कंजूर मार्ग द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति की गई।
सभाध्यक्ष श्रीमान रमेश सोनी ने विधायक व अतिथियों का स्वागत करते हुवे अणुव्रत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला व पधारे हुए विधायक महोदय से थाने में अणुव्रत चौक की मांग की, भाजपा विधायक श्रीमान संजय केलकर साहेब और विधान परिषद सदस्य और ठाणे अध्यक्ष श्रीमान डावखरे साहेब ने समस्त तेरापंथ समाज को पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दी।समाज की तरफ से दोनों विधयकों का सम्मान किया और मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के बैनर का अनावरण हुवा। मुंबई सभा का अध्यक्ष श्री मान नवरत्न गन्ना ने मुंबई सभा द्वारा उत्कर्ष व उत्थान की जानकारी दी, टीपीएफ के बलवंत चोरडीया ने प्रोफेशनल्स को टीपीएफ से जुड़ने का आह्वान किया।
विशेष उपस्थिति डॉ. नीलेश चोरडिया, मुम्बई सभा के निवर्तमान अध्य्क्ष श्रीमान नरेंद्र तातेड़,मुंबई सभा उपाध्यक्ष विजय संचेती,जीतो ठाणे के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान महेंद्र वागरेचा मुम्बई सभा के मंत्री दीपक डागलिया व मुंबई सभा के कार्यकारिणी सदस्य,टी पी एफ अध्यक्ष तेज प्रकाश डांगी, मंत्री दिलखुश मेहता, हिम्मत हिरण डॉक्टर सुराणा जी ,आदर्श चोपड़ा, जे पी गादिया,संदीप चोरड़िया व टी पी एफ कार्यकारिणी सदस्य,अणुव्रत समिति मुम्बई की अध्यक्षा श्रीमती कंचन सोनी, अणुव्रत संगठन मंत्री मनोहर कच्छारा,अणुव्रत सहमंत्री अंजू कोठारी, अनिल सोनी, जैन प्रकोष्ठ से विकास आच्छा,देवी लाल श्रीश्री माल, कपूर जी श्रीश्रीमाल ठाणे सभा कोषाध्यक्ष कमलेश चंडालिया, उपाध्यक्ष महेंद्र पुनमिया, पारणा प्रायोजक विनोद श्रीश्री माल,प्रमोद श्रीश्री माल आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति व चोखला क्षेत्र व ठाणे से भी अच्छी उपस्थिति रही। आभार सभा मंत्री नरेश बाफना ने किया।
ठाणे : पंचम दिवस अणुव्रत चेतना दिवस
Leave a comment
Leave a comment