नालासोपारा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में नालासोपारा महिला मंडल द्वारा स्नेहम प्रोजेक्ट पूर्ण किया गया। संकल्प स्पेशल स्कूल,लिंक रोड नालासोपारा ईस्ट में पधारे। यहाँ 35 से 40 बच्चे पढ़ाई करते है। विशेष अतिथि के रुप में मुंबई महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती रचना जी हिरण, सहमंत्री श्रीमती संगीताजी चपलोत उपस्थित थे।
TMMM की अध्यक्षा रचना जी ने नवकार मंत्र से प्रोग्राम की शुरुआत की। संयोजिका वनीता जी सोलंकी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुंबई महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती रचना जी हिरण ने अपने भावों को व्यक्त किया। मुंबई से विशेष सहयोगी अंजू जी छाजेड़ की उपस्थिति रही वहां पर एक वॉटर प्यूरीफायर फिल्टर मशीन दिया। डॉ. अनीताजी सिंग ने अपने विचार रखें।
नालासोपारा महिला मंडल से उपासिका बहने लक्ष्मी जी मेहता और मंजूजी बाफना एवं कोषाध्यक्ष मिनाजी सोलंकी की सराहनीय उपस्थिति रही।संकल्प स्कूल के बच्चो ने महिला मंडल को भेट में उनके हाथ से सजाये हुए सुंदर दीपक दिए । सभी का आभार सह संयोजीका वर्षा जी धाकड़ ने किया।इस प्रोजेक्ट में 25 से 28 बहनों की उपस्थिति रही।
नालासोपारा महिला का स्नेहम प्रोजेक्ट संपन्न
Leave a comment
Leave a comment