नालासोपारा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में नालासोपारा महिला मंडल द्वारा 1 बेंच का रेलवे स्टेशन पर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रचना जी हिरण और सहमंत्री श्रीमती संगीताजी चपलोत उपस्थित रहीं। इस मौके पर ब्राह्मण सेना राष्ट्रीय महिला प्रभारी निताजी त्रिवेदी की गरीमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार मंत्र द्वारा की गईं। मुंबई महिला मंडल के अध्यक्षा रचना जी हिरण ने बेंच का अनावरण किया। नालासोपारा कन्या मंडल एवं महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति रही। संयोजिका वनीता जी सोलंकी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुंबई महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमती रचना जी हिरण ने अपने भावों को व्यक्त किया।
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष किशनजी कोठारी एवं सभा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल जी मेहता ने अपने विचार रखे।
मुंबई चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मदनजी तातेड़ एवं अभातेयुप मंत्री भूपेश जी कोठारी की सराहनीय उपस्थिति रही।
नालासोपारा महिला मंडल की कोषाध्यक्ष मीना जी सोलंकी और विशेष सहयोगी अंजू जी छाजेड़ की सराहनीय उपस्थिति रही। उपासिका बहन मंजू जी बाफना एवं लक्ष्मी जी मेहता की उपस्थिति रही। सभा के मंत्री पारसजी बाफना और तेयूप के मंत्री दिनेशजी धाकड़ की उपस्थिति रही।
कन्यमंडल की प्रभारी शिल्पा चौहान एवं सयोजिका अंकिता सिंघवी की उपस्थिति रही। लगभग 25 से 30 बहने एवं 4 कन्याओं की सराहनीय उपस्थिति रही। सभी का आभार सहसंयोजीका वर्षा जी धाकड़ ने किया।