कोटा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जी बैद , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जैन जी डागा का कोटा क्षेत्र की संगठन यात्रा के लिए कोटा तेरापंथ भवन में आगमन हुआ। पदाधिकारी बहनों के आगमन से पूर्व ही पूरा बहनों से भरा हुआ था उत्साह के साथ बहनों ने अ .भा.ते.म. मंडल के पद पर आसीन बहनों का स्वागत किया। आगंतुक बहनों ने आते ही सर्वप्रथम कोटा में विराजित साध्वी श्री अणिमा श्री जी की दर्शन सेवा का लाभ लेकर हर्षोल्लास की अनुभूति की।
साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने बहनों को संबोधित करते हुए तेरापंथ धर्म संघ की गौरवशाली संस्थाओं में एक नाम है अखिल भारतीय महिला मंडल का यह ऐसी बहनों का मंडल है जिनके मन मंदिर में गण भक्ति में गुरु भक्ति के दीप जल रही हैं जिनके मन उपवन में श्रद्धा व समर्पण के फूल खिल रहे हैं जिनके दिमाग में अपनी हर शाखा मंडल के विकास का वह संघ अध्यक्ष रहकर काम करने का चिंतन चलता है उस चिंतन की निष्पत्ति है आज की संगठन यात्रा।
श्रीमती पुष्पा जी एवं श्रीमती सरिता जी डागा आज कोटा क्षेत्र को संभालने के लिए आए हैं पुष्पा जी ने मंडल का राष्ट्रीय नेतृत्व किया है एवं सरिता जी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही है पुष्पा जी को मैं अभूतपूर्व अध्यक्ष कह सकती हूं क्योंकि इन्होंने कोरोना काल होते हुए भी मीडिया के माध्यम से कार्यक्रमों की धूम मचाई थी । आप लोग अपनी सोच से चिंतन से कार्यशैली से मंडल को सतत आगे बढ़ाना।
साध्वी श्री ने कहा कोटा क्षेत्र छोटा है किंतु अत्यधिक सक्रिय वह जागरूक है महिला मंडल द्वारा निर्देशित हर कार्यक्रमों को समय पर संपादित करती है। सब बहनों के भीतर प्रमोद भावना का विशिष्ट गुण हैं इनका संगठन बेजोड़ है उसी की निष्पत्ति आज की उपस्थिति। कोटा महिला मंडल अभाव के निर्देशन में हर क्षेत्र में गति प्रगति करता रहे मंगल कामना।
साध्वी सुधा प्रभा जी ने कहा तेरापंथ रूपी भव्य इमारत की मजबूती में महिलाओं का बड़ा योगदान है महिलाएं हमेशा आगे बढ़ती रहें विकास करें। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जी बैग में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया उन्होंने कहा हमारा संगठन जितना मजबूत होगा हम उतना बढ़िया काम कर पाएंगे। हम सब एक वृक्ष की शाखाएं हैं ।हमारा वृक्ष है अखिल भारतीय महिला मंडल हमें अपने वृक्ष को हरा भरा रखना है ।इसलिए हर मंडल को अपनी अपनी क्षमता के अनुसार सिंचन देना है एवं महिला मंडल को तेजस्विता प्रदान करनी है।
श्रीमती पुष्पा जी ने कहा हम साध्वी श्री जी के दर्शन पाकर हर्ष विभोर हो अणिमा का अर्थ होता है सुपर पावर आपसे हमें पावर ऊर्जा मिलती है। हमेशा हमारे मंडल को आपका मार्गदर्शन मिलता रहे। प्रथम उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जी डागा ने कहा संविधान संगठन का प्राण तत्व है। हमारा हर कार्य संविधान के अनुरूप होना चाहिए उन्होंने संगठन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां मंडल को दी। उन्होंने बहनों को भावना चौका में जुड़ने की प्रेरणा दी।
साध्वी श्री जी की प्रेरणा पहली बार कोटा में तत्व ज्ञान परीक्षा का केंद्र स्थापित हुआ है और 21 बहनों ने फॉर्म भरा है। अध्यक्ष श्रीमती उषा बाफना ने स्वागत भाषण दिया मंत्री श्रीमती सुनीता जैन ने आभार ज्ञापन किया। संदेश का वाचन कोषाध्यक्ष श्रीमती रचना सेठिया ने किया। श्रीमती कविता बाफ़ना ने संचालन कुशलतापूर्वक किया। सभी बहनों के सहयोग से संगठन यात्रा का कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा।
कोटा क्षेत्र में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment