मुंबई। तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई कार्यसमिति की तृतीय बैठक अध्यक्ष श्रीमती रचनाजी हिरण की अध्यक्षता में 2/7/2022 तेरापंथ भवन ठाणे में आयोजित हुई। नमस्कार महामंत्र से मीटिंग की शुभ शुरुआत की गई। प्रेरणा गीत ठाणे सेंट्रल, कोपरी व वागले स्टेट की बहिनों द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अध्यक्ष रचनाजी हिरण ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन किया।
गत मिनिट्स का वाचन तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई की मंत्री श्रीमती अलकाजी मेहता ने किया जिसे ॐ अर्हम की ध्वनि से सदन में पारित किया गया। पूर्व किये कार्यो का संक्षिप्त विवरण व आगामी कार्यक्रमों पर चिन्तनपूर्वक निर्णय लिए गए। अध्यक्ष रचनाजी हिरण ने मीटिंग का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि समय द्रुतगति से चल रहा है देखते ही देखते 11 महीने बीत गये। इन 11 महीने में सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
काव्यमृतम के फाइनल हेतु मुंबई से श्रीमती नयना जी कोठारी और श्रीमती सुचिताजी कोठारी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना प्रेषित की। 2 कन्यासुरक्षा सर्कल के निर्माण व 70 बेंचेस लग चुके है। सभी क्षेत्रीय संयोजिका के प्रति आभार प्रकट किया। “360° IMPECT” अभातेमम राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलमजी सेठिया एवं अभातेमम परिवार की गरीमामय उपस्थिति में सफलतम कार्यक्रम हेतु सभी बहिनों के श्रम के लिए आभार प्रकट किया।
मुंबई में स्नेहम प्रोजेक्ट भी 6,7 स्थानों पर आयोजित हुए है। सहभागी क्षेत्रो का आभार ज्ञापित किया। आगमी कार्यों की सुचना एवम् उसके आयोजन हेतु मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें सुरसंगम फाइनल का अयोजन में पावन सानिध्य -साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं साध्वीवृन्द दिनांक 30 जुलाई साय 7 बजे से तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित होगा । यह जानकारी दी ।
प्रज्ञादिवस के अवसर पर 26 जून की नए क्षेत्र उल्वे में महिलामण्डल का गठन किया गया। वार्षिक अधिवेशन 19 जुलाई को चारित्र आत्माओं के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा। स्थान बहुत जल्द निर्धारित किया जायेगा। संस्कृताध्यन्न का उपक्रम बहुत जल्दी प्रारंभ होने जा रहा है जिसमे बेसिक संस्कृत सिखाई जायेगी। फिजियोथेरेपी सेंटर, लाइब्रेरी व रोजगार सेंटर जैसे आवश्यक विषयो पर प्रकाश डाला। तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन व जैन स्कॉलर में ज्यादा से ज्यादा बहिनों को जोड़ने का आह्वान किया। नारीलोक प्रश्नोत्तरी के लिए भी बहिनो को और प्रेरित करे। 7 वे आगम की क्लास सुचारू रूप से चल रही है। पूरी टीम के श्रम व अध्यापन कराने वाले सभी को नमन।
श्रीउत्सव अक्टूम्बर महीने में आयोजित करना है। स्थान का निर्णय शीघ्र ही लिया जायेगा। स्नेहम प्रोजेक्ट के लिए श्री नाकोड़ा भैरव मूकबघिर स्कूल में सोलर लगाने के हेतु विचार किया गया। पूर्वाध्यक्ष कांताजी तांतेड़, भारती जी सेठिया, उपाध्यक्ष विमलाजी कोठारी, सहमंत्री सरोजजी सिंघवी, कन्यामंडल प्रभारी जुलीजी मेहता व कार्यसमिति बहिनों की उपस्थिति रही। कार्यसमिति सदस्य सपनाजी डागलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई कार्यसमिति की तृतीय संगोष्ठी आयोजित
Leave a comment
Leave a comment