मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के निर्देशन में स्नेहम प्रोजेक्ट के अंर्तगत मुंबई महिलामण्डल ने भिवंडी में नाकोड़ा कर्णबधिर स्कूल में सांताक्रूज के सहयोग से टीवी भेंट की।
मुंबई मंत्री अलकाजी मेहता ने पूरी स्कूल का ब्यौरा लिया व बच्चों को मोटिवेशन दिया। ये स्कूल राजमलजी जैन ट्रस्ट की है। यहाँ खानपान की भी पूरी तरह से शुद्धता है। यहाँ 200 बच्चे पढ़ाई करते है। तथा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक है जिनमे लड़का व लड़किया दोनों है।
मंत्री अलकाजी के साथ सांताक्रूज संयोजिका ममताजी कोठारी सह संयोजिका मायाजी बाफना व टीम ,भिवंडी संयोजिका सीमाजी बाफना सहसंयोजिका व उनकी टीम तथा विशेष सहयोगी ज्योतिजी बाफना की विशेष उपस्थिति रही। प्रिंसिपल अश्विनी मेडम ने मुंबई महिलामण्डल का आभार ज्ञापित किया
स्नेहम प्रोजेक्टः मुंबई महिला मंडल ने कर्णबधिर स्कूल में भेंट की टीवी
Leave a comment
Leave a comment