नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की घोषणा की है। मायावती ने यह घोषणा शनिवार को किया है। ओडिशा से आने वाली द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आने वाली नेता हैं। पहली बार ऐसा होगा जब आदिवासी समाज से कोई महिला नेता देश की सर्वोच्च पद पर पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया कि हमने राष्ट्रपति
मायावती ने एनडीए कैंडिडेट के समर्थन को लेकर उठाए जा सकने वाले सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि हमने ये फैसला ना तो बीजेपी या एनडीए के पक्ष में, ना ही विपक्ष के विरोध में लिया है। मायावती ने ये भी साफ किया कि हमने ये फैसला अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए ही लिया है।
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी बीएसपी
Leave a comment
Leave a comment