मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी एवं साध्वी वृंद के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई कांदिवली द्वारा आचार्य श्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस का कार्यक्रम तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित किया गया।
साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसके पश्चात ” ॐ जय गुरुदेव……. स्वयंमेव” का जाप साध्वी श्री जी ने करवाया। कांदिवली कन्या मंडल ने तुलसी अष्टकम द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला प्रशिक्षीका बहनों द्वारा “कैसी यह कोमल काया” गीत का संगान किया गया।
साध्वी श्री जी की प्रेरणा से, गुरुदेव द्वारा दिए गए अनुदानों का उल्लेख करते हुए, उन्हें समर्पित एक परिसंवाद की प्रस्तुति कांदीवली की बहनों द्वारा दी गई। तेरापंथी सभा कांदिवली के अध्यक्ष श्री पारसमल जी दुग्गड़, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रचना जी हिरण, कांदिवली संयोजिका श्रीमती नीतू जी नाहटा, मलाड संयोजिका श्रीमती अरुणा जी चोरड़िया, तेरापंथी सभा कांदिवली के मंत्री श्री अशोक जी हिरण, सभी ने गुरुदेव के प्रति अभ्यर्थना व्यक्त की।
साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कुछ प्रसंगों के माध्यम से गुरुदेव के व्यक्तित्व की विशेषताओं का उल्लेख किया। “चिंतन- निर्णय- क्रियान्वति” स्त्री पति को अपने जीवन में उतारने की सबको प्रेरणा दी। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन साध्वी श्री डॉक्टर योगक्षेम प्रभा जी ने किया। सह वर्तनी साध्वीयों द्वारा गीतिका के माध्यम से कार्यक्रम को माधुर्य पूर्ण समापन दिया गया।
दूसरे चरण में कांदिवली महिला मंडल द्वारा अभिनव अंताक्षरी का आयोजन किया गया जिसमें 20 बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुंबई महिला मंडल से अध्यक्षा श्रीमती रचना जी हिरण, सह मंत्री श्रीमती संगीता जी चपलोत, श्रीमती भारती जी सेठिया, श्रीमती सुशीला जी मादरेचा, श्रीमती प्रीति जी बोथरा की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कांदिवली से लगभग 55 बहनों की उपस्थिति रही। अभातेममं के निर्देशानुसार लेख प्रतियोगिता का आयोजन गत सप्ताह किया गया, जिसके परिणाम की घोषणा की गई।
प्रथम पुरस्कार :- लीला जी सालेचा
द्वितीय पुरस्कार :- नीतू जी दुग्गड
कांदिवली का संपूर्ण नारी समाज ने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धासिक्त अभिवंदना समर्पित किया।
कांदिवली में आचार्य श्री तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस मनाया गया
Leave a comment
Leave a comment