विरार। गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस पर विरार में अभिवंदना कार्यक्रम का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी श्री प्रज्ञाश्री के सान्निध्य में विरार वेस्ट स्थित तेरापंथ भवन में किया गया।
कार्यक्रम की मंगलमय शुरुआत साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी ने नमस्कार महामंत्र से की। किरण जी हिंगड़ द्वारा तुलसी अष्टकम का संगान किया। मंगलाचरण महिलामण्डल की बहनों ने किया। स्वागत भाषण महिलामण्डल संयोजिका हेमाजी सिंघवी ने किया। महिला मण्डल की बहनों ने शब्दचित्र द्वारा आचार्य श्री तुलसी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साध्वी श्री सरलप्रभा जी ने सरल शब्दों में हमे आचार्य श्री तुलसी के जीवन के बारे मे हमे समजाया। साध्वी श्री विनयप्रभाजी व साध्वी श्री प्रतिकप्रभाजी ने गीत द्वारा आचार्य श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आचार्य श्री तुलसी को श्रद्धांजलि अर्पित करने अपने भावों की व्यक्ति सभा के निवर्तमान अध्यक्ष जीवराजजी सांखला, सभा अध्यक्ष रमेशजी हंगड,सभा मंत्री अजयराजजी फुलफगर, तेयुप अध्यक्ष हेमंत धाकड़,तेयुप मंत्री विजय धाकड़, आदि ने अपने विचार रखे। साध्वी श्री प्रज्ञाश्री ने अपने पाथेय द्वारा आचार्य श्री तुलसी को याद करते हुवे उनके अवदानो को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया और श्रधांजलि अर्पित की। आभार ज्ञापन महिलामण्डल की सहसंयोजिका लीनाजी सोलंकी ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ममताजी धाकड़ ने किया।