मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार हो रही ईडी की पूछताछ से देशभर के कांग्रेसी नेता कार्यर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी को लेकर नाराज महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।
उनका कहना है कि बेवजह राहुल गांधी और गांधी परिवार को फंसाने का काम मोदी सरकार कर रही है। लगातार दूसरे दिन पुछताछ हुई और तीसरे दिन होनी है। अगर राहुल गांधी को हाथ लगाया या गिरफ्तार किया तो पूरे महाराष्ट्र में तमाम नेता और कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे। हमने पूरे महाराष्ट्र में सभी जिलों में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ को अलर्ट मोड़ पर रखा है। कुछ भी गलत निर्णय मोदी सरकार ने लिया तो जेल भरो आंदोलन होगा और कुछ गलत हुआ तो जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ से नाराज महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
Leave a comment
Leave a comment