गोरखपुर:कैंट इलाके में मझौली कम्पाउंड में खड़ी एक कार में बुर्का पहनी महिला ने आग लगा दी। आग के बाद बच्चों ने शोर मचाया तो महिला फरार हो गई। कालोनी के लोगों ने अपनी सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गाड़ी मालिक ने अज्ञात बुर्का धारी महिला के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल यह पूरी घटना एक बड़ी साजिश के तौर पर इशारा कर रही है। माना जा रहा है कि माहौल को खराब करने के इरादे से यह किया गया था पर वह अपने मंशूबे में कामयाब नहीं हो पाई है। अगर कार में आग पकड़ ली होती तो फिर कालोनी में एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहां खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग सकती थी।
इस बीच बुर्काधारी के एक महिला बोतल में पेट्रोल लेकर आई और दो से तीन बार में उसने कार के पहिये पर पेट्रोल डाला। इस दौरान बच्चे वहां खेल रहे थे। बच्चों ने महिला पर बहुत ध्यान नहीं दिया। कई बार के प्रयास में महिला ने कार के टायर में आग लगाने की कोशिश की। टायर में उसने दो बार के प्रयास में आग भी लगाया। जैसे ही आग पकड़ी वह वहां से भाग गई। उधर, बच्चों ने आग लगता देखकर शोर मचाया जिसके बाद समय रहते ही कालोनी के लोग आ गए और तत्काल आग पर काबू पाया गया।