मुंबई। मुंबई में आईएनएस वागशीर प्रोजेक्ट-75 की स्कार्पीन श्रेणी की अंतिम पनडुब्बियों को लांच किया गया। इस मौके पर रक्षा सचिव अजय कुमार भी मौजूद रहे। रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि आईएनएस वागशीर का अब समुद्री परीक्षण होगा और बाद में इसे चालू किया जाएगा। इस पनडुब्बी का लांच भारत के आत्मनिर्भर बनने का एक उदाहरण है। आपको बता दें कि इस सबमरीन की लान्चिंग प्रोजेक्ट-75 के तहत की गई है। INS वागशीर का अब समुद्री परीक्षण होगा। जिसके बाद इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।