मुंबई:ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर पोन्नियन सेल्वन 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी आउट किया है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने कहा, हमारे प्रोड्यूसर अलीराज सुबासकरण को जन्म दिन की शुभकामनाएं। गोल्डन एरा 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। इस फिल्म को मणि रत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं।