मुंबई। मुंबई के जाने माने फ़िज़ियोथेरेपिस्ट विशेषज्ञ डॉ. अली ईरानी को ग्रेट इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ईरानी द्वारा कोरोना महामारी के दौरान हज़ारों लोगों की मदद की, उनके इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें ग्रेट इंडियन अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला किया गया है।
आयोजक एवं केंद्रीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य और रिपब्लिकन फ़िल्मस एंड टीवी असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी कैलाश मासूम ने कहा कि डॉ. अली ईरानी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने मेडिसिन के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा हज़ारों लोगों की कोविड के समय मदद की है। कैलाश मासूम ने कहा कि डॉ. अली ईरानी को सम्मानित करना वाक़ई गर्व की बात है।
ग्रेट इंडियन अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ. अली ईरानी
Leave a comment
Leave a comment