मुंबई। दादा साहब फाल्के पुरस्कार राष्ट्रीय अवार्ड विजेता सुभाष शंकर सिंह को अपना पूर्वांचल महासंघ रजि. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था के संरक्षक व मार्गदर्शक पूर्व गृह राज्य मंत्री माननीय श्री कृपाशंकर सिंह ने रविवार को सुभाष शंकर सिंह को पूर्वांचल महासंघ (रजि) संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर सुभाष ने संस्था के प्रति कटिबध्ध्ता दिखाते हुए संस्था के आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाने पर सभी पहलुओं पर चर्चा किया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे, राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद दीक्षित, राष्ट्रीय समन्वक डॉक्टर अम्बरीश दुबे और सचिव पवन सिंह भी मौजूद थे।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता सुभाष सिंह, महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
Leave a comment
Leave a comment