नई दिल्ली:मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे एक महीने से बीमार चल रहे थे। राहुल बजाज राज्यसभा सांसद भी रहे और उन्हें 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। वे बजाज ग्रुप से जुड़े थे।
शनिवार को उद्योगपति राहुल बजाज ने आखिरी सांसे ली। बजाज समूह के अध्यक्ष राहुल बजाज 83 साल के थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। केंद्र सरकार ने 2001 में राहुल बजाज को पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 2006 से 2010 तक राहुल बजाज राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। राहुल बजाज ने पांच दशकों में बजाज समूह को उसकी बुलंदियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।