मुंबई:दुनिया में बीते दिन 29.14 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 24.10 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 11,284 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां 2.81 लाख केस मिले हैं। फ्रांस 2.19 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, जर्मनी 2.35 लाख मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर है।
संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 2,619 मौतें अमेरिका में हुई हैं। ब्राजील में 1,068 और भारत में 1,059 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 7.53 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.37 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 39.12 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.02 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 57.43 लाख ने जान गंवाई है।
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि देश में वैक्सीन के दोनों डोज के बीच गैप को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। नया नियम लागू होने के बाद गैप 8 हफ्ते हो जाएगा। फिलहाल फाइजर वैक्सीन के लिए यह गैप 3 हफ्ते और मॉडर्ना की लिए 4 हफ्ते है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि गैप बढ़ने से वैक्सीन की एफिकेसी बढ़ेगी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होगा। इस मसले पर सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल CDC के रिकमंडेशन के बाद फैसला लिया जाएगा।
दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित: 39.12 करोड़
ठीक हुए: 31.02 करोड़
एक्टिव केस: 7.53 करोड़
कुल मौतें: 57.43 लाख