सफाला। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिलामंडल और तेरापंथ कन्यामंडल सफाला के द्वारा असाधारण साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा जी के 50 में मनोनयन दिवस के उपलक्ष में अमृत सिंचन के तहत कथानक का आयोजन दिनांक 28-1-2022 को किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की। फिर साध्वी प्रमुखा श्री जी के जीवन पर आधारित रोचक घटनाओं के माध्यम से इस कथानक की प्रस्तुति कन्या मंडल और महिला मंडल ने मिल कर दी। कथानक का संयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष ममता परमार और कन्या मंडल प्रभारी डिंपल लोढा द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया।यह कथानक महिला मंडल ,कन्या मंडल ने मिलकर लिखी। विधि मांडोत ,साक्षी मांडोत रीषिका परमार, कोमल परमार, रिद्धि मांडोत, इन सभी कन्याओं ने कथानक में भाग लिया।
सफाला में साध्वी प्रमुखा के 50वें मनोनयन दिवस के उपलक्ष में अमृत सिंचन के तहत कथानक का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment