नई दिल्ली:दुनिया में बीते दिन 36.55 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 23.19 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 10,655 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 5.55 लाख केस के साथ पहले नंबर है। वहीं, फ्रांस 4.28 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। 2.48 लाख नए केस के साथ भारत तीसरे नंबर पर है।
संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 3,244 मौतें अमेरिका में हुई है। भारत में 624 और फ्रांस में 258 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 6.99 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.85 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 36.30 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.74 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 56.45 लाख ने जान गंवाई है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्रूडो ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बुधवार को लक्षण महसूस हुए लेकिन रैपिड टेस्ट में वे निगेटिव पाए गए थे। उन्होंने खुद को 5 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। ट्रूडो पहले से ही वैक्सीनेटेड हैं, उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित: 36.30 करोड़
ठीक हुए: 28.74 करोड़
एक्टिव केस: 6.95 करोड़
कुल मौतें: 56.34 लाख
यूरोपीयन यूनियन की मेडिकल एजेंसी ने फाइजर की कोविड कैप्सूल को मंजूरी दी
यूरोपीयन मेडिसीन्स एजेंसी (EMA) ने फाइजर की कोविड कैप्सूल को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसे केवल वयस्क मरीजों पर ही इस्तेमाल की शर्त रखी गई है। इसके बाद कैप्सूल का इस्तेमाल गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में किया जा सकता है।