श्रुति मिश्रा/मुंबई।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने पब्लिक अपीयरेंस में देश की मिट्टी से जुड़े रहने का अंदाज हमेशा व्यक्त करतीं हैं। वह हर तीज त्योहार विदेश में रहकर एक विदेशी से शादी करने के बाद भी खूब धूमधाम से मनातीं हैं। प्रियंका ने हाल में भारतीय परंपरा के अनुसार सुहागन होने की निशानी यानी कि मंगलसूत्र पर अपनी राय रखी है। एक विदेशी ब्रांड बल्गारी के मंगलसूत्र को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सांझा करते हुए प्रियंका मंगलसूत्र पहनने पर अपने विचार प्रकट करतीं हैं।
प्रियंका बतातीं हैं “हालांकि एक मॉडर्न महिला होने के नाते मैं इसके परिणाम भी मुझे मालूम है। क्या मुझे मंगलसूत्र पहनने का आईडिया पसंद है या यह पितृसत्तात्मक है। लेकिन साथ ही मैं उस पीढी में से हूँ जो मिडिल में है। जो परंपरा बनाए रखते हैं लेकिन यह भी जानते हैं कि आप कौन हैं और किसके लिए खड़े हैं। आप अगली पीढ़ी की लड़कियों को कुछ अलग तरह से करते देख सकते हैं।”
बात करें उनके प्रोजेक्ट्स की तो वह हालही में हॉलीवुड की मशहूर फिल्म मैट्रिक्स में नजर आई थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। उनके हिंदी वर्क फ्रंट में आखिरी बार उन्हें द स्काई इज पिंक में देखा गया था, जो 2019 में आई थी। अब वह फरहान अख्तर की जी ले जरा में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। जो भारत में उनकी ट्रेवल जर्नी होगी।