मुंबई:सुपरस्टार धनुष ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने की बात कही है। इस खबर के सामने आने से फैन्स को झटका लगा है और उनका दिल टूट गया है। फैन्स जानना चाह रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि धनुष और ऐश्वर्या ने उनका 18 साल पुराना शादी का रिश्ता तोड़ लिया है। इस बात की जानकारी खुद धनुष ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। धनुष का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
18 साल का साथ…
सोशल मीडिया पर धनुष ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। धनुष ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, ’18 साल का साथ… एक दोस्त की तरह, एक कपल की तरह और माता-पिता की तरह, एक दूसरे के शुभचिंतक, इस सफर ने ग्रोथ किया, समझा, एडजस्ट किया, अडॉप्ट किया। आज हम वहां खड़े हैं जहां से हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।’