- “संघ का आधार है संगठन, संघ का प्राण है संघठन”
मुंबई। मुंबई महिलामण्डल व कन्यामण्डल की परिचर्चा Connect & Collaborate संगठन यात्रा ( सार संभाल ) 22/12/21 को प्रारंभ होकर 5/1/22 को संपन्न हुई। सर्वप्रथम उरण क्षेत्र से इस यात्रा का भव्य आगाज हुआ उसके पश्चात मुंबई के 49 उपनगरों में जिसमे पनवेल, खारघर, ऐरोली, कोपरखेरने, वाशी, नेरुल, बेलापुर, मुलुंड, ठाणे, (कोपरी, वागले स्टेट, सेंट्रल) मीरारोड, भायंदर, वसई, विरार, नालासोपारा, भिवंडी, घाटकोपर, कुर्ला, जूना कुर्ला, MDWS, भांडुप, कांजुरमार्ग, पार्क साइट, सायन कोलीवाड़ा, चेम्बूर, गोवंडी, एलपिस्टन, दादर, कांदिवली, मालाड, गोरेगांव, बांगुर नगर, जोगेश्वरी, बदलापुर, उल्हासनगर, डोम्बीवली, बोरीवली, दहिसर, दक्षिण मुंबई, (3) बांद्रा, सांताक्रुज, विलेपार्ले, खार व साकीनाका इन सभी क्षेत्रों में हुई।
तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई के अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी हिरण, मंत्री अल्काजी मेहता, पूर्वाध्यक्ष प्रेमलता जी सिसोदिया, कुमुदजी कच्छारा, निवर्तमान महामंत्री तरुणा जी बोहरा, कांताजी तातेड़, सुनिताजी परमार, सुमन जी बच्छावत, मीना जी सुराणा, निर्मला जी चण्डालिया, भारती जी सेठिया, भाग्यश्री जी कच्छारा, कोषाध्यक्ष सुनिताजी सुतरीया, उपाध्यक्ष विमलाजी कोठारी, श्वेता जी सुराणा, सहमंत्री सरोजजी सिंघवी, संगीता जी चपलोत, प्रचारमंत्री कांताजी डूंगरवाल व ई मीडिया प्रभारी सुचिताजी कोठारी, कन्यामण्डल प्रभारी जुलीजी मेहता, सह प्रभारी नुतनजी लोढ़ा, कन्यामण्डल संयोजिका किंजलजी, सह संयोजिका काजल मादरेचा व जिज्ञा सिसोदिया के साथ सभी कार्यसमिति टीम, विशेष सहयोगी, परामर्शक, मार्गदर्शक सभी का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
संगठन यात्रा के दौरान क्षेत्र की हर एक संयोजिका व सह संयोजिका एवम् उनकी संपूर्ण टीम का उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने अपने अंदाज से मुंबई टीम का स्वागत सत्कार किया। क्षेत्रों ने सुव्यवस्थित व प्रोटोकॉल को फॉलो करके संगठन यात्रा का अयोजन किया। यात्रा में उपस्थित पूर्वाध्यक्ष ने बहिनो को मंडल के नियमो की जानकारी देते हुए छोटे छोटे प्रश्नों के माध्यम से बहिनों को जागरूक किया व हमारे लक्ष्य 2023 गुरुदेव पदार्पण पर कैसे हम स्वागत में आध्यात्मिक भेंट चढ़ाये उसके लिये प्रेरित किया।
अध्यक्ष रचनाजी व मंत्री अल्काजी ने मन की बात कहते हुए संगठन के महत्व व संगठन यात्रा का मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। बहिनो को गुरुदेव व चारित्र आत्माओं के रास्ते की सेवा, आगम स्वाध्याय, उत्कर्ष, तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन, नारीलोक प्रश्नोत्तरी व We प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अपने मन की बात कही व उनकी बातों को सुना।
साध्वी प्रमुखाश्रीजी के 50 वे मनोनयन दिवस पर उनके जीवनी से जुड़े कुछ पहलू नाट्य व शब्दचित्र के माध्यम से महिलामण्डल व कन्यामण्डल की बहिनो ने प्रस्तुति दी।
कन्यामण्डल प्रभारी, सह प्रभारी ने कन्याओ का प्रोत्साहन बढ़ाया व अध्यात्म के साथ जुड़कर जागरूकता से हर पड़ाव को पार करने के लिए प्रेरित किया। तथा त्याग सीरीज के अंतर्गत किये जाने वाले आठम व चौदस पर जमीकंद त्याग, शनिवार सामयिक, पक्खी प्रतिक्रमण में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की प्रेरणा दी। तथा अपने आगामी प्रोजेक्ट स्वस्तिका के बारे में बताते हुए कन्याओ को तप,जप, सेवा व स्वाध्याय की भेंट आचार्यप्रवर के श्रीचरणों में चढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई को संगठन यात्रा के दौरान बांद्रा महिला मंडल द्वारा स्वेच्छा से सेवाभावना चौका निमित्त इकतालीस हजार एक सौ ग्यारह (41111) रूपियों की राशि भी प्राप्त हुई । रचना जी ने बांद्रा महिला मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा – क्षेत्र मंडल की यह जागरूकता संघ समर्पण भाव का एक उदाहरण है।
इस संगठन यात्रा में सभी पूर्वाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष सहयोगी सदस्य, कन्यामंडल की संपूर्ण कमिटी सद्स्य , सभी क्षेत्र संयोजिका व सह संयोजिका का बहुत बहुत सहयोग मिला आप सभी के प्रति ते म मं मुंबई बहुत बहुत आभार प्रकट करता है। सभी क्षेत्रों में बहिनो व कन्याओ के साथ ही सभा व तेयुप के गणमान्य सदस्यो की भी अच्छी उपस्थिति रही।