ठाणे सेंट्रल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में ठाणे सेंट्रल महिला मंडल ने आयोजित कियामासिककार्यशालारूपांतरण कषाय” एवं अमृत सिंचन में भाषणप्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता सान्निध्य शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवती जी सहवर्ती साध्वीवृंद साध्वी श्री शारदा प्रभाजी एवं साध्वी सम्यकत्वयशा जी साध्वीश्री जी शारदाप्रभा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। तीर्थंकर स्तुती का संगान श्रीमती भारतीजी ओस्तवाल द्वारा किया गया। श्रीमती शीतलजी सिंघवी द्वारा सभी का स्वागत अभिनन्दन हुआ। साध्वी श्री शारदाप्रभा जी ने कषायों के चारो द्वार बंद करके काशयों को दूर कर समाज, परिवार, देश को खुशनुमा बनाना चाहिए। योगा, आसान, सात्विक भोजन पर ध्यान देना चाहिए ऐसी प्रेरणा दी। साध्वी श्री सम्यकत्वयशाजी ने कषाय हम कैसे कम करे, खाने पीने की सीमा रखे, संयम और त्याग के द्वारा अपनेमोहनिया कर्म को पतला करे ऐसी प्रेरणा दी।
इसके पश्चात कार्यशाला के दूसरे चरण मेंअमृत सिंचन से भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता रखी गई, 1st राउंड रहा भाषण प्रतियोगिता जिसमे में 3 बहनों ने भाग लिया। प्रथम स्थानरेखाजी एस. हिंगड़ रही। द्वितीय स्थान भारती जी डांगी रही। तृतीय स्थान भारती जी कच्छारा रहीं। 2nd राउंड रहा ग्रुप क्विज प्रतियोगिता, जिसमे तीन ग्रुप रहे जिसमेप्रथम स्थान ग्रुप रहा। रेखाजी एस. हिंगड़,भारती जी डांगी,सुश्री पलक जी डांगी, द्वितीय स्थान ग्रुप रहा राजकुमारी जी चोपरा, शीतलजी सिंघवी, खुश्बू जी इंटोदिया, तृतीय स्थान ग्रुप रहा। संगीता जी श्रीश्रीमाल, कल्पनाजी जैन, भावना जी चोरडिया दोनों प्रतियोगिता के निर्णायक रहे मुंबई महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती रमिलाजी बडाला एवं श्रीमती सपना जी डागलिया। और साथ ही दोनो ने सभी बहनों को आगम, We project, नारिलोक, उत्कर्ष, उत्थान, तेरापंथ दर्शन, शनिवार सामायिक, 51 संकल्प, स्नेहम प्रोजेक्ट, पक्खी प्रतिकमण आदि सभी कार्यशाला व प्रोजेक्ट के बारे सभी बहनों को बताया व जुड़ने की प्रेरणा दी।
कार्यशाला में गरिमय उपस्थिति ठाणे सिटी अध्यक्ष अनिता जी धारीवाल, मंत्री जयंती जी भंसाली उपाध्यक्ष सीमा जी सांखला, परामर्शक उमराव जी सेठिया की रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापनसंयोजीका प्रिया जी मुथा ने किया। कार्यक्रम में लगभग 35 बहनों की उपस्थिति रही।
ठाणे सेंट्रल महिला मंडल ने किया रूपांतरण “कषाय” कार्यशाला, अमृत सिंचन से भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2022/01/Thane-06-01-1.jpg)
Leave a comment
Leave a comment