मुंबई। जीतमल जोन संयोजिका वनिताजी हिरण के निर्देशन में जीतमल जोन परिवार परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के दर्शनार्थ हेतु जयपुर गये। इस यात्रा में 41 ज्ञानार्थी, 20 प्रशिक्षक और 5 अध्यक्ष, संयोजक आदि कार्यकर्त्ता कुल 66 सदस्य सम्मिलित हुए जीतमल जोन, मुंबई से पूरे उत्साह व जोश के साथ रवाना हुए और अगले दिन गुरुदेव के दर्शन कर सभी निहाल हो गए। ज्ञानशाला के बच्चो ने श्री चरणों में सुंदर प्रस्तुति दी चेंबूर सभा मंत्री रमेश जी धोका द्वारा रचित गीतिका एवम् नीलम जी कोठारी की कोरियोग्राफी ने बच्चों की प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए। जोन संयोजिका वनिताजी ने जोन में चल रही गतिविधियों के बारे में गुरुदेव को संक्षिप्त जानकारी दी और धर्म संघ के 11वें अधिशास्ता को भेंट स्वरूप 11 संकल्पो की सौगात अर्पण की।
गुरुदेव ने प्रेरणा पाथेय देते हुए बच्चों को 25 बोल पूछे। छोटे-छोटे बच्चो ने गुरुदेव के समक्ष भक्तामर के पद्य सुनाए। साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा जी एवं ज्ञानशाला पर्यवेक्षक मुनि श्री उदित कुमार जी के सामने भी बच्चो ने अपनी प्रस्तुति दी । मुनि श्री उदित कुमार जी ने कहानी के माध्यम से प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। मुख्य मुनि श्री महावीर मुनि के दर्शन व सेवा का भी लाभ मिला। रात को भावना जी बडाला और खुशबू जी लोढ़ा ने बहुत अच्छे से गेम्स द्वारा सभी का मनोरंजन किया।
तीसरे दिन सभी ने जयपुर भ्रमण किया जिसमे सभी ने बहुत एंजॉय किया।
तेरापंथ धर्मसंघ के चतुर्थ आचार्य श्री जयाचार्य जी की समाधि पर भी सभी ने दर्शन किए। गुरुदेव के जयपुर पदार्पण के उपलक्ष में जुलूस का आयोजन हुआ, जिसमे सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और विहार सेवा का लाभ लिया। मुनि श्री जी से मंगल पाठ का श्रवण कर रिटर्न गिफ्ट के साथ मुंबई के लिए रवानगी की। गुरुदर्शन यात्रा में प्रायोजक के रूप में कांतिलालजी सिंघवी (कुर्ला वेस्ट), सुनीलजी सिंघवी (MDWS), कन्हैयालालजी मेहता (सायन कोलीवाड़ा), चेंबूर सभा ने अपना अर्थ सहयोग दिया। सह प्रायोजक के रूप में कंकू बाई नयनाजी धाकड़ (MDWS), GM ज्ञानशाला और काजूपाड़ा ज्ञानशाला से सहयोग मिला। इस यात्रा को सफल बनाने में भोजन व्यवस्था में सुशील जी हिरण, राकेश जी चौधरी, ट्रेन व बस व्यवस्था में सुनील जी सिंघवी, अशोक जी धाकड़ और रूम व्यवस्था में कांतिलालजी सिंघवी का विशेष सहयोग मिला। कार्यसमिति सदस्य अंजु जी चौधरी, विशेष सहयोगी नयना जी धाकड़, परामर्शक मधु जी मेहता और जोन सह संयोजिका शिल्पा जी मेहता के अद्भुत मैनेजमेंट ने इस यात्रा को महत्त्वपूर्ण और यादगार बना दिया। सपनाजी पटवारी, ममता जी मेहता, शर्मिलाजी बडाला, बसंताजी बांठिया, सीमा डी डागलिया आदि प्रशिक्षिकाओं का हर समय सहयोग मिला। जोन संयोजिका वनिता हिरण एवम् सह संयोजिका शिल्पा मेहता ने सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
जीतमल जोन गुरुदर्शन यात्रा सानंद संपन्न
Leave a comment
Leave a comment