ठाणे। शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवतीजी एवं साध्वी श्री संयम लता जी ठाणा नौ के सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में ठाणे सिटी महिला मंडल द्वारा भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर प्रभु पार्श्व गुणानुवाद के साथ ही सामूहिक नीवी तप अनुष्ठान, जप एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। सुबह ठीक 9:00 बजे महामंत्र के उच्चारण के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 10:00 बजे तक अखंड “ॐ ह्रीं श्रीं पार्श्वनाथाय नमः” का जाप चला।
कार्यक्रम का दूसरा चरण, जिसमें प्रभु पार्श्व नाथ का गुणानुवाद एवं विषय- ‘कषाय’ पर प्रकाश डाला गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुती हुई। शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवतीजी ने फरमाया कि आज ऐतिहासिक महापुरुष पार्श्वनाथ की जयंती है। कोई क्रिया कांड करें या ना करें, लेकिन समता रखकर भगवान पार्श्व को पाया जा सकता है। नर से नारायण बनने के लिए कषायों का दमन करें और एक दूसरे को सुनने वह समझने का प्रयत्न करें।
साध्वी संयम लता जी ने फरमाया आजकल जन्मदिन पर मोमबत्तियां बुझाई जाती है पर जब भगवान का धरती पर अवतरण होता है तो ज्योतिपुंज से जगत प्रकाशमय हो जाता है। भगवान पार्श्वनाथ की प्रबल पुण्याई का प्रभाव है, कि आज भी धरती पर सबसे ज्यादा उन्हीं की आराधना होती है। साध्वी श्री पंकजश्रीजी ने कहा नौ महा सिद्धियां स्वास्तिक रचती हैं। श्रद्धा से जो व्यक्ति भगवान पार्श्वनाथ का, पूर्ण समर्पित भाव से जप करता है वह भव-भव के उपसर्ग व विघ्नों का क्षय कर लेता है। साध्वी श्री मार्दवप्रभा जी ने कहा, क्रोध मान माया लोभ- इन विधाओं से मुक्त होना बहुत कठिन है। पर जिसे अपने जीवन और आत्मा का उत्थान करना हो वह anger मैनेजमेंट कर अपनी लाइफ peaceful बना सकते हैं।
साध्वी श्री शारदा प्रभा जी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए, प्रभु पार्श्व की भक्ति की और सभी साध्वीश्रीजी ने भगवान की स्तुति में एक भाव भरी गीतिका प्रस्तुत की।
कार्यशाला में कषाय के विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ, जिसमें क्रोध मान माया लोभ इन चारों के बारे में प्रश्न पूछे गए। प्रश्न उत्तरी का संचालन उपाध्यक्षा श्रीमती सीमा सांखला ने किया। प्रतियोगिता में श्रीमती जयंती भंसाली व अलका श्रीश्रीमाल प्रथम आईं श्रीमती सरिता खटेड द्वितीय, श्रीमती उषा श्रीश्रीमाल तृतीय रहीं। कार्यशाला में करीब 50 बहनों की उपस्थिति रही।
प्रभु पार्श्व जयंती पर अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा संचालित नीवी अनुष्ठान का प्रयोग सामूहिक नीवी करवा कर किया गया। साध्वी श्री की प्रेरणा और तेरापंथ महिला मंडल ठाणे सिटी की कार्यकारिणी सदस्य बहनों के अथक प्रयास से 221 भाई-बहनों ने नीवी तपअनुष्ठान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
ठाणे समाज से सभी भाई-बहन, कन्या मंडल की कन्याएं, ज्ञानशाला से ज्ञानार्थी, सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारी गण, सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर कार्यक्रम सफलतम बनाया। ठाणे महिला मंडल द्वारा आयोजित नीवी कार्यक्रम में अर्थ सहयोगी ठाणे निवासी-रानी प्रवासी श्रीमती दाकू बाई स्वर्गीय जुगराज जी धोखा परिवार का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में श्री भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट-ठाणे एवं समस्त ठाणे सभा व संस्थाओं का पूर्ण सहयोग रहा। ठाणे सिटी महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती अनीता धारीवाल ने सभी का स्वागत एवं मंत्री श्रीमती जयंती भंसाली ने सभी का आभार ज्ञापन किया।
ठाणे में पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक तथा सामूहिक नीवी आयोजन
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2021/12/Thane-30-12-1.jpg)
Leave a comment
Leave a comment