मुंबई। संगठन यात्रा का आयोजन दिनांक 28/ 12/2021 मंगलवार को सायन कोलीवाड़ा क्षेत्र में किया गया। शुभ शुरुवात अध्यक्षा रचना जी हिरण द्वारा नमस्कार महामंत्र से की व संचालन मुंबई महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी सुतरीया के द्वारा की गई। मंडल की बहनो द्वारा प्रेरणा गीत व मंगलाचरण की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। सभी पधारे पदाधिकारियो एवं अतिथिगण का स्वागत मंडल की संयोजिका श्रीमती तरुणा कोठारी ने किया।
मुंबई महिला मंडल के मंत्री अलका जी मेहता ने संविधान की जानकारी व छोटे-छोटे प्रश्नोत्तर से मंडल को जागरूक किया। मुम्बई महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी हिरण ने की सभी से की मन की बात, जिसमे सभी बहनो को – गणवेश की गरिमा रखना संगठन में रहना। 2023 का लक्ष्य व गुरुदेव को आगम आध्यात्मिक भेंट, गुरुदेव के रास्ते की सेवा,उत्कर्ष में जुड़ना WE – women empowerment in digital world के बारे में जानकारी दी।
तत्त्व ज्ञान और तेरापंथ दर्शन से जुड़ने को प्रेरित किया मंडल को मोटिवेट किया और अध्यात्म से जुड़ने की प्रेरणा दी कन्या मंडल सह प्रभारी नूतन लोढ़ा ने कन्या मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी और कन्याओ को जुड़ने की प्रेरणा दी। महिला मंडल की बहनो ने साध्वी प्रमुखा जी के जीवन की एक घटना पर प्रस्तुति दी तेरापंथ के अध्यक्ष श्री सुनील जी कोठारी ने मुंबई महिला मंडल से आये सभी पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए सभी बहनो को मु म म के सभी आयामों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
सभा से कन्हैयालाल जी मेहता आभातेयुप से अविनाश इटोदिया TYP मंत्रीशैलेश जी दुग्गड महाप्रज्ञ चेरिटेबल ट्रस्ट से प्रकाश जी धाकड़, गणपत जी सोनी अणुव्रत समिति क्षेत्रीय सयोंजक अरविन्द जी सोनी की उपस्थिति रही।
मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा रचना जी हिरण, मंत्री अलका मेहता, कोषाध्यक्षा सुनीता सुतरिया, कार्यकारिणी से शीला चंडालिया,चंदा कोठारी, मधु मेहता,सुमन मेहता, सरिता ढालावत, संगीता कोठारी, कन्या मंडल सहप्रभारी नूतन लोढ़ा, मुंबई कन्या मंडल सयोजिका किंजल संचेती, दिशा दुग्गड, निशा कोठारी की गरिमामयी उपस्तिथि रही आभार ज्ञापन महिला मंडल की सह सयोजिका नीलम परमार ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे सयोजिका तरुणा कोठारी, सह सयोजिका नीलम परमार हेमा मेहता, रेनु दुग्गड, डिंपल सोलंकी कुसुम मेहता सीमा अ सोनी, करिश्मा परमार, दिव्या कोठारी का विशेष सहयोग रहा कन्या मंडल प्रभारी शीतल सांखला, मनीषा बडाला, कन्यमंडल की सयोजिका विधि सोनी ,मुख्य प्रशिक्षिका ममता मेहताके साथ 51 बहिनों और 7कन्याओ की उपस्थिति रही।
सायन कोलीवाड़ा में तेरापंथ महिला मंडल की संगठनयात्रा
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2021/12/Sion-Koliwada-30-12-1.jpg)
Leave a comment
Leave a comment