मुंबई। मुंबई महिला मंडल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए मुंबई कन्यामंडल ने संगठन यात्रा, परिचर्चा Collect and Collaborate का आगाज 22 दिसंबर को किया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई।
मंडल से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी मुंबई महिला मंडल के पूर्वाध्यक्षों व कार्यसमिति सदस्यों ने दी। अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी हिरण एवं मंत्री अल्काजी मेहता ने महिलाओं और कन्याओं को आगम स्वाध्याय, वुमन एंपावरमेंट(WE), उत्कर्ष, तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन, जैन स्कॉलर, चारित्र आत्माओं की रास्ते की सेवा, गणवेश की महत्ता, इत्यादि विषयों से अवगत कराया और सभी को इनसे जुड़ने की प्रेरणा दी।
कन्यामंडल प्रभारी श्रीमती जूलीजी मेहता ने सभी कन्याओं का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए उन्हें अपनी त्याग सिरिज के अंतर्गत किए जाने वाले आठम-चौदस जमीकंद त्याग, शनिवार सामायिक और पक्खी प्रतिक्रमण में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की प्रेरणा दी। अपने आगामी प्रोजेक्ट स्वस्तिका के बारे में बताते हुए सह-प्रभारी नूतनजी लोढा ने कन्याओं को तप, जप, सेवा और स्वाध्याय की भेंट आचार्यप्रवर के श्री चरणों में चढ़ाने के लिए प्रेरित किया। चारित्र आत्माओं की सन्निधी में कन्याओं की वेशभूषा और रहन-सहन कैसा हो इस विषय पर प्रकाश डालते हुए संयोजिक किंजल संचेती ने बताया की कैसे हम इन दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आचार्य प्रवर के मुंबई चातुर्मास के समय तक हम एक संस्कारी एवं शालीन कन्यामंडल गठित कर सकते हैं। सह संयोजिका जिज्ञा सिसोदिया ने कन्याओं को नारीलोक activities और reports की विस्तृत जानकारी दी। काजल मादरेचा ने कन्याओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
महिला मंडल की बहनों ने साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के 51वें मनोनयन दिवस पर उनके जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं को नाट्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यसमिति सदस्यों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ट्रस्टी श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड़, कार्यकारिणी सदस्य निर्मलाजी चंडालिया, तेमम मुंबई पूर्वाध्यक्ष प्रेमलताजी सिसोदिया, सुनिताजी परमार, कोषाध्यक्ष सुनिताजी सुतरिया, सहमंत्री सरोजजी सिंघवी, संगीताजी चपलोत,ई-मिडिया प्रभारी सूचिताजी कोठारी, योजना प्रभारी अनिताजी सिंयाल, कार्यसमिति सदस्य इंद्राजी चंडालिया, चंदाजी कोठारी, मधुजी मेहता, सरिताजी ढलावत, अंजुजी कोठारी, कल्पनाजी परमार, कांताजी बडाला, परामर्शक शुगनदेवी, विशेष सहयोगी शीलाजी चंडालिया, तत्व प्रचेता सुशीलाजी सिंघवी, कन्यामंडल कमिटी मेंबर्स नीलम कोठारी, निकिता कोठारी, दिव्या कोठारी, सिमरन बंब, प्रेक्षा बडाला, दर्शिका बंबोली की गरिमामयी उपस्थिती रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिलाओं, कन्याओं और अन्य सभी सभा संस्थाओं के सम्माननीय सदस्यों की अच्छी उपस्थिती रही।
कन्यामंडल ने दो दिनों मे मुंबई हार्बर लाइन के आठ क्षेत्र उरण, पनवेल, खारघर, एरोली, कोपरखैरणे, वाशी, नेरूल, चेंबुर की संगठन यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की।
मुंबई कन्यामंडल ने किया संगठन यात्रा ‘परिचर्चा’ का आगाज
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2021/12/KanyaMandal-30-12-1.jpg)
Leave a comment
Leave a comment