पनवेल। जगतवल्लभ जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव 144 वीं जयंती महासती संयमलताजी म.सा.ठाणा 4 के सानिध्य में घोड़ नदी शिरूर में मनाई गई। मां सती जी का चातुर्मास शिरूर मैं है। शिरूर संघ को 144वीं जैन दिवाकर चौथमल जी महाराज साहब की जन्म जयंती मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। जन्म जयंती के उपलक्ष में हैदराबाद संघ, भिवंडी संघ, पालघर संघ, बारडोली संघ, सुरत संघ, पनवेल संघ पधारे। सभी संघों को सेवा का मौका शिरूर संघ में प्राप्त हुआ।
इस मौके पर अशोक जी बोरा ने अपने विचार प्रकट किए एवं चातुर्मास की विनती रखी। जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 2022 का चातुर्मास महासती संयमलताजी के मुखारविंद से पनवेल संघ को घोषित हुआ। पनवेल संघ हर्ष की लहर छा गई। पनवेल संघ चातुर्मास की विनती के लिए बस लेकर गये महासघ अध्यक्ष राजेंश जी बाटीया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष शैलेंद्र जी खेरोदिया, मंत्री अशोक जी बोरा, जितेन्दर बालड, संतोष जी मुनोत, महेश भाई गडा, जयंती परमार, प्रकाश सिंघवी, प्रकाश जी कर्णावत, गोतमजी जैन, युगराज धाकड़, मांगीलाल जी बाफना, माणक चोरड़िया आदि। यह जानकारी राजेश बाठीया ने दी।
शिरूर में मनाई गई जगतवल्लभ जैन दिवाकर गुरुदेव जयंती 144 जयंती
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2021/11/Panvel-07-11-1.jpg)
Leave a comment
Leave a comment