By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस, जारी रहेंगे जीएसटी सुधार: मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस, जारी रहेंगे जीएसटी सुधार: मोदी

Last updated: September 25, 2025 7:40 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधारों पर देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपा रही है और देश की आर्थिक मजबूती के लिए मोदी सरकार में जीएसटी सुधारों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। श्री मोदी ने दुनिया भर की कंपनियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे उपर्युक्त और आकर्षक जगह है तथा यहां पर निवेश भारत के साथ साथ विदेशी कंपनियों के लिए भी फायदे का सौदा है।
श्री मोदी ने गुरूवार को यहां उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में जीएसटी व्यवस्था लागू किये जाने और बाद में उसमें किये गये नयी पीढी के सुधारों का उल्लेख किया और कहा कि इससे देश में आर्थिक मजबूती का सूत्रपात हुआ है। जीएसटी सुधारों पर विपक्ष की बयानबाजी पर उसे आडे हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 2014 से पहले की अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा , ” कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2014 की सकरार की नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से छूट बोल रहे हैं। उस समय कर की लूट मची हुई थी और उस कर में से भी लूट होती थी। जनता पर कर की मार थी। “श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने कर कम करके मंहगाई कम की है। सरकार ने लोगों की आय बढायी है और कर को कम किया है। उन्होंने कहा कि यदि 12 लाख आयकर मुक्त राशि और जीएसटी सुधारों से होने वाल फायदा को जोड़ा जाये तो लोगों के एक वर्ष में ढाई लाख करोड़ रूपये बचने जा रहे हैं। इसीलिए देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है।
जीएसटी सुधारों का जारी रखने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा ,” हम यहीं नहीं रूकने वाले। पहले 2017 में जीएसटी लाया गया और अब 2025 में जीएसटी में सुधार से आर्थिक मजबूती के बाद फिर से सुधार के बल पर आर्थिक मजबूती लायेंगे और जीएसटी में सुधार का सिलसिला चलता रहेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में देश में राजनीतिक स्थिरता और नीति निर्माण के साथ-साथ कुशल युवा आबादी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में ये सभी चीजें एक साथ नहीं है जबकि भारत में निवेश के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी कंपनी अगर अपनी बढोतरी को नये पंख लगाना चाहती है तो भारत और उत्तर प्रदेश उसके लिए सबसे आकर्षक निवेश स्थान है। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति की तरह है। उन्होंने वहां मौजूद सभी हितधारकोंं से मिलकर विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेने को कहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु दुबौला चौकी पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
Next Article बहराइच में भेड़ियों का कहर, 15 दिनों में चार मासूमों की मौत, ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?