By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अपनी आय का 10 फीसद इलाज पर खर्च करते हैं भारतीय, WHO की चौंकाने वाली रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

अपनी आय का 10 फीसद इलाज पर खर्च करते हैं भारतीय, WHO की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Last updated: December 17, 2018 2:15 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
symbolic pic
SHARE

नई दिल्ली: भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट ने भी भारत में इलाज सुविधाओं पर सवाल खड़े किए हैं। डब्ल्यूएचओ की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आधे भारतीयों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया नहीं हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने वाले लोग भी अपनी आय का 10 फीसद से ज्यादा हिस्सा इलाज पर खर्च कर देते हैं।
डब्ल्यूएचओ ने ये खुलासा विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी 2018 की रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय आबादी के 17 प्रतिशल लोगों यानी तकरीबन 23 करोड़ नागरिकों को वर्ष 2007 से 2015 के दौरान इलाज पर अपनी तनख्वाह का 10 फीसद से ज्यादा हिस्सा खर्च करना पड़ा था।
इलाज में अन्य देशों का हाल
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में अपनी जेब से इलाज पर खर्च करने वाले मरीजों की संख्या ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की कुल आबादी से भी ज्यादा है। भारत के अलावा श्रीलंका में 2.9, ब्रिटेन में 1.6 फीसद, अमेरिका में 4.8 फीसद और चीन में 17.7 फीसद लोग अपने इलाज पर आय का 10 फीसद से ज्यादा हिस्सा खर्च करते हैं। वहीं 17 फीसद भारतीय अपने इलाज पर आय का 10 फीसद हिस्सा खर्च कर देते हैं।
चिंताजनक है छोटी-छोटी बीमारियों से मौत
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बहुत से लोग अभी भी उन बीमारियों से मर रहे हैं, जिनका आसानी से इलाज किया जा सकता है। बहुत से लोग कमाई का बड़ा हिस्सा या कमाई से ज्यादा इलाज पर खर्च करने की वजह से गरीबी में धकेले जा रहे हैं। यही वजह है कि भारत में बहुत से लोग स्वास्थ्य सेवाओं को पाने में भी असमर्थ हैं। ये लोग छोटी-छोटी बीमारी का इलाज न करा पाने की वजह से ही मर जाते हैं। ये स्थिति बेहद चिंताजनक है।
इलाज के खर्च से गरीबी का शिकार
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में आगे बताया गया है की देश की 3.9 फीसद आबादी या 5.1 करोड़ भारतीय, घरेलू बजट का एक चौथाई से ज्यादा हिस्सा इलाज पर खर्च करते हैं। वहीं श्रीलंका में ऐसी आबादी महज 0.1 फीसद है। ब्रिटेन में 0.5 फीसद, अमेरिका में 0.8 फीसद और चीन में 4.8 फीसद आबादा घरेलू बजट का एक चौथाई हिस्सा इलाज पर खर्च करती है। इलाज पर अपनी आय का 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सा खर्च करने वाली आबादी का वैश्विक औसत 11.7 फीसदी है। इनमें 2.6 प्रतिशत लोग अपनी आय का 25 फीसदी से ज्यादा हिस्सा इलाज पर खर्च करते हैं और दुनिया के करीब 1.4 फीसद लोग इलाज पर बहुत ज्यादा खर्च करने के कारण ही बेहद गरीबी का शिकार हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्कूल की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत
Next Article बीच मैदान पर भिड़े विराट कोहली और पेन, अंपायरों ने लगाई फटकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?