By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अपनी आत्मा को कषायों से करें रिक्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अपनी आत्मा को कषायों से करें रिक्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: June 12, 2026 12:27 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • ‘भुक्त भोग का परिणाम कैसा?’ विषय को आचार्यश्री ने किया विवेचित
  • आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को किया उत्तरित

लाडनूं । राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं नगर में स्थित जैन विश्व भारती परिसर में योगक्षेम वर्ष का महामंगल प्रवास कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, सिद्ध साधक, महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने गुरुवार को सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘भुक्त भोग का परिणाम कैसा?’ के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आगम में भोग का परिणाम किंपाक फल के समान कटु और गलत परिणाम देने वाला बताया गया है। जिस प्रकार किंपाक फल को खाने का परिणाम अच्छा नहीं होता, इसी प्रकार भुक्त भोगों का परिणाम सुन्दर नहीं होता। किंपाक फल देखने में सुन्दर होता है और खाने में भी स्वादिष्ट होता है। वह लोगों को खाने के लिए अपनी ओर आकर्षित कर सकता है, लेकिन उसके खाने का परिणाम यह होता है कि जीव का प्राणांत तक हो सकता है।
आदमी किसी भी पदार्थ का भोग करता है तो पहले आदमी उस पदार्थ का भोग करता है और बाद में वह पदार्थ आदमी को कई बार भोगने लग जाता है। आदमी को यह ध्यान देना चाहिए कि आदमी ने भोगों को नहीं भोगा, भोगों ने आदमी को भोग लिया। जैसे पहले आदमी शराब पीता है और बाद में शराब आदमी को पीने लग जाती है। पहले आदमी जर्दा, गुटखा आदि खाता है और बाद में ये सभी आदमी को खाने लग जाते हैं। इसी प्रकार कहा गया है कि काल क्या बीता आदमी खुद बीत जाता है। वृद्ध आदमी यह सोचे कि एक समय बचपन का था, कभी युवावस्था भी थी। कभी कोई अपने गुरु की सन्निधि में रहने वाले दिनों को याद कर ले। वे दिन अब बीत गए। आदमी को जितना संभव हो सके, तपस्या भी करने का प्रयास करना चाहिए।
आदमी यह भी विचार करे कि उसकी तृष्णा बुढ़ी नहीं हुई, आदमी बुढ़ा हो जाता है। बुढ़ापा आने के बाद भी कई तृष्णाएं जस की तस बनी रहती हैं। आदमी को अपनी तृष्णा को यथासंभवतया कम करने का प्रयास करना चाहिए। वृद्धावस्था में तृष्णा, लालसा, अभिलाषा से बचने और समता, शांति में रहने का प्रयास करना चाहिए। इसलिए आदमी को भोग पर नहीं, उसके परिणाम पर भी ध्यान दे। परिणाम पर ध्यान देने से कभी साधुत्व या वैराग्य की भावना जागृत हो सकती है। आदमी को पदार्थों के प्रति आसक्ति को छोड़कर वैराग्य, साधुत्व की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। जिसे साधुत्व की प्राप्ति हो गई है, उसे अपने आपको संयम और तप से भावित करते हुए विचरण करना चाहिए। साधु के जीवन में संयम और तप की प्रधानता रहे, ऐसा प्रयास हो। साधु के लिए पांच महाव्रतों की उपासना बहुत बड़े सौभाग्य की बात होती है। आदमी को अपनी आत्मा को कषायों से खाली करने का प्रयास करना चाहिए। मंगल प्रवचन के उपरान्त उपस्थित चारित्रात्माओं ने पूज्यप्रवर के समक्ष अपनी-अपनी जिज्ञासाओं को प्रस्तुत किया। आचार्यश्री ने सभी के जिज्ञासाओं को उत्तरित किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज: अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी, एक्शन और भरपूर अफरा-तफरी
Next Article वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृपाशंकर मिश्र के नये काव्य संग्रह “साहित्य मंथन” का लोकार्पण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आध्यात्मिक मिलन- चेन्नई
social
June 14, 2026
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक: 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
entertainment
June 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की अनूठी पहल
social
June 14, 2026
भारत इस समय भीषण संकट में, मोदी सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश को संकट से बाहर निकाल सकती है, ‘मोदी मस्ट गो’: यशवंत सिन्हा
Mumbai / Maharshtra national
June 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?