मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल के अन्तर्गत ‘निर्माण – एक कदम सुरक्षा की ओर’ का आयोजन गुरुकुल के आगे सड़क पर पढ़ने वाले बच्चों के साथ 19 अप्रैल 2019 को अंधेरी में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। संयोजिका श्रीमती मंजु चोपड़ा ने सभी का स्वागत किया। सुरक्षा जीवन के मोड्यूल 1 में डा. खुशबु बंसल ने सबसे पहले महाप्राण ध्वनि करवाई व उसके फायदे बताये। किट का डेमो देते हुए चोट लगने पर, घाव होने पर बैडेज कैसे करना जलने पर प्राथमिक उपचार कीडा काटने पर उपचार नकसीर होने के समय उसका उपचार आदि बच्चों को डेमो देकर बताया।
सुरक्षा आपदाओं मोड्यूल 2 पोलिस आयुक्त WMP श्रीमती रमा हरवालकर, WMC श्रीमती पाटिल और श्रीमती उज्ज्वला जी पधारे। आग लगने पर सबसे पहले क्या करें। गुड टच व बैड टच के बारे में। कंरंट से बचने के उपाय पुरा डेमो देके बताया।
आभार ज्ञापन श्रीमती ललिता जी जोगड ने किया। डा. खुशबु एंव पुलिस आयुक्त सभी का सम्मान किया गया। लगभग 125 बच्चों & 15 बेहनो की उपस्थिति रही। बच्चों को बिस्कुट और वैफर के पैकेट दिये गये।
अंधेरी में निर्माण ‘एक कदम सुरक्षा की ओर’ का आयोजन

