अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर से लगातार आतंकियों का सफाया जारी है। सुरक्षाबल चुन-चुन कर घाटी से आतंकियों का सफाया करने के मिशन पर लगे हुए हैं। दक्षिण कश्मीर के वेरिनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। ख बरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा हुआ है। इलाके में फिलहाल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
सुरक्षाबलों को अनंतनाग के वेरिनाग इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में वेरिनाग इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबल के जवान भी आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को घेरा

