सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिका की पाक को फिर चेतावनी- एलओसी पर घुसपैठियों की मदद की बजाय आतंकियों पर कार्रवाई करें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

अमेरिका की पाक को फिर चेतावनी- एलओसी पर घुसपैठियों की मदद की बजाय आतंकियों पर कार्रवाई करें

Last updated: August 8, 2019 9:39 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: अनुच्छेद 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले को एक तरह से समर्थन दिया है। अमेरिका ने पाक को फिर चेतावनी दी है कि वह अपनी जमीन पर पल रहे आतंकियों और आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करे और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठियों की मदद करना छोड़े। अमेरिका पहले भी कई बार यह बात कह चुका है। अमेरिकी हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी और सीनेट फॉरेन रिलेशन कमेटी ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में यह बात कही।

बयान में भारत को भी नसीहत दी गई- लोकतंत्र में पारदर्शिता और राजनीतिक सहभागिता सबसे अहम है। उम्मीद है कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में इन बातों का ध्यान रखेगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लिहाजा उसकी यह जिम्मेदारी हो जाती है कि सभी नागरिकों को अहमियत मिले और उनके अधिकारों की रक्षा हो मसलन उन्हें सभा और सूचनाओं को साझा करने का हक मिले और सुरक्षा का अधिकार हो।

इमरान ने ब्रिटिश पीएम और सऊदी क्राउन प्रिंस से बात की
वहीं, अनुच्छेद 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान में घबराहट है। इसके चलते पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से बात की। दोनों नेताओं से चर्चा का मुख्य मुद्दा अनुच्छेद 370 का खात्मा और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किया जाना था।

भारत के ऐतिहासिक कदम के बाद इमरान दुनियाभर के नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। सोमवार को उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद और तुर्की के राष्ट्रपति रीसेप तायिप एर्दोआन से बात की थी। पाक के एक अफसर के मुताबिक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी जल्द ही कश्मीर के हालात और भारत के साथ संबंधों पर चर्चा करने चीन जाने वाले हैं। पाक ने यह फैसला किया है कि वह दुनिया को बताएगा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के क्या दुष्प्रभाव होंगे। वह इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भी उठाने की तैयारी कर रहा है।

3 दिन पहले खत्म किया गया अनुच्छेद 370
5 अगस्त को मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाते हुए जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। जम्मू-कश्मीर में 20 जिले और विधानसभा होगी। लद्दाख में 2 जिले होंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनुच्छेद 370:पाकिस्तान ने एयरस्पेस का एक कॉरिडोर बंद किया, एयर इंडिया ने कहा- इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा
Next Article कर्नाटक में बाढ़ से बिगड़े हालात, 7 की मौत; मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?