By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमृता फडणवीस ने किया महिलाओं के ‘जीवो’ बाज़ार का उदघाटन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

अमृता फडणवीस ने किया महिलाओं के ‘जीवो’ बाज़ार का उदघाटन

Last updated: October 5, 2018 10:16 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। हमारे देश की बहुत सारी महिलाएं प्रतिभा संपन्न है, लेकिन उन्हें सही समय पर सही मार्गदर्शन एवं उचित प्लेटफॉर्म न मिल पाने के कारण उनकी प्रतिभा निखर नहीं पाती। लेकिन ‘जीवो बाजार’ जैसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को निखारने में सहायक साबित हो रहे हैं, यह समाज के लिए अच्छा संकेत है। श्रीमती अमृता पडणवीस ने यह बात ‘जीवो बाजार’ के उदघाटन अवसर पर कही। भाजपा के वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
नाना चौक स्थित ज्योति स्टूडियो  में जैन इंटरनेशनल वीमेंस आर्गेनाइजेशन (जीवो) की साउथ मुम्बई  शाखा द्वारा आयोजित ‘जीवो बाजार’ में महिलाओं की उद्यमशीलता खुलकर निखरती दिखी। आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू लोढा ने सभी का स्वागत किया। श्रीमती लोढ़ा ने कहा कि उपभोक्ता सामग्री की उपयोगिता के आधारवाला जीवो बाज़ार महिला उद्यमियों की प्रतिभा को निश्चित रूप से नए आयाम देगा। क्योंकि महिलाओं द्वारा, महिलाओं के सहयोग से महिलाओं के लिए स्थापित ‘जीवो बाजार’ को समाज में बहुत महत्व मिल रहा है। महिलाओं द्वारा पेश की गई विभिन्न उपभोक्ता वस्तुएं के करीब 150 से ज्यादा स्टॉल के जरिए बड़ी संख्या में महिलाएं ने अपनी व्यावसायिक प्रतिभा दिखाई।
‘जीवो बाजार’ को सफल बनाने में दक्षिण मुंबई ‘जीवो’ की कार्यसमिति की उषा मुणोत, इंदिरा खीवेसरा, संगीता कोठारी, इंदू जैन, डिंपल कोठारी, सीमा जैन, चंदा चौपड़ा, ममता सुराणा, पूजा कोठारी, अनिता पुनमिया, खुशबू जैन, प्रभा लोढ़ा, संतोष जैन, नीता लोढ़ा, मंजू जैन आदि का काफी सहयोग रहा। इस आयोजन में स्पष्ट लग रहा था कि महिलाओं की व्यावसायिक प्रतिभा के विकास के उद्देश्य को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा ‘जीवो बाजार’ उनकी उद्यमशीलता को नए आयाम दे रहा है। जिसे देखकर श्रीमती अमृता फडणवीस ने महिलाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने हेतु ‘जीवो बाजार’ की अवधारणा को एक सार्थक प्रयास बताया एवं आयोजकों को को बधाई दी। श्रीमती फडणवीस ने इस अवसर पर कहा कि आज यहां इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की व्यावसायिक एकजुटता देखकर कहा जा सकता है कि ‘जीवो बाजार’ का महिलाओं की उद्यमशीलता के विकास में खासा महत्व है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मंत्रालय लोकशाही दिन पर राजस्व और नगरविकास विभाग की शिकायतें सबसे अधिक
Next Article इंडोनेशिया में तबाही : भूकंप-सुनामी से मरने वालों की संख्या हुई 1,571

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई सभा के नवमनोनीत अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी पहुंचे जैन विश्व भारती लाडनूं, किया गुरुदर्शन
social
June 9, 2026
चेन्नई महानगर सीमा मंगल प्रवेश पर मुनिवर का आध्यात्मिक अभिनंदन समारोह का आयोजन
social
June 8, 2026
भारत के शीर्ष MMA फाइटर्स की रोमांचक भिड़ंत के साथ आयोजित हुई वॉरियर्स ड्रीम सीरीज़ फाइट नाइट 17
sports
June 8, 2026
कॉफी विद जीतो 5.0 में जीतो की गतिविधियों पर हुई सार्थक चर्चा
social
June 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?