By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अक्षय कुमार से चंडीगढ़ में एसअसइटी ने की पूछताछ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainmentstate

अक्षय कुमार से चंडीगढ़ में एसअसइटी ने की पूछताछ

Last updated: November 21, 2018 1:29 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

चंडीगढ़ :  अक्षय कुमार बेअदबी और गोलीकांड की जांच कर रही एसआइटी के सामने पेश हुए। एसअाइटी ने उनसे करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की। बताया जाता है कि इस दौरान उनसे गुरमीत राम रहीम से रिश्‍ते सहित कई मुद्दाें पर पूछताछ हुई। वह एसआइटी के समक्ष पेश होने के लिए बुधवार सुबह ही चंडीगढ पहुंचे थे।
उनसे पंजाब के बरगाड़ी में हुई श्री गुरुग्रंथ साहिब से बेअदबी और फायरिंग मामले में पूछताछ की गई। इसके लिए एसआइटी ने उनको समन जारी किया था। अक्षय से पुलिस मुख्‍यालय की सातवीं मंजिल पर पूछताछ करीब डेढ़ घंटे चली। अक्षय से पूछताछ  के  लिए 11 बजे का समय  तय था  लेकिन वह साढ़े नौ बजे ही पुलिस मुख्‍यालय पहुंच। इसके बाद 10 बजे उनसे पूछताछ शुरू हो गई। अक्षय नौ बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे।  एसआइटी के अधिकारियों ने उनसे साढ़े 11 बजे तक पूछताछ की।
पूछताछ के बाद पुलिस मुख्यालय के पिछले दरवाजे से उन्हें एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया। इसके बारे में किसी को पता ही नहीं चला। अक्षय से मीडिया कोई बात नहीं कर पाया। एसआइटी ने उनसे क्या पूछा और उन्होंने क्या जवाब दिया, फिलहाल इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन, बताया जाता है कि उनसे डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से रिश्‍ते और सुखबीर सिंह बादल की गुरमीत से बैठक कराने के आरोपों के बारे में प्रश्‍न किए गए।
बताया जाता है कि एसअाइटी अक्षय कुमार से गुरमीत राम रहीम से सुखबीर सिंह बादल की बैठक कराने के आरोप सहित कई अन्‍य प्रश्‍न पूछे जा रहे हैं। अक्षय कुमार से पूछताछ के मद्देनजर पुलिस मुख्‍यालय के आसपास बेहद कड़ी सुरक्षा की गई थी और मीडिया सहित किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
इससे पहले अक्षय कुमार ने मामले की जांच कर रहे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर पेशी से छूट मांगी थी, लेकिन उनको निराशा हाथ लगी थ्‍रह। ऐसे में अब उनका एसआइटी के समक्ष पेश होना जरूरी हो गया था। उन पर सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंबई में अपने घर पर बैठक कराने का आरोप लगाया गया है।अक्षय कुमार ने इस आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह गुरमीत राम रहीेम को जानते तक नहीं।
सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा था कि वह पहले भी कह चुके हैं कि उनका डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से कोई संबंध नहीं रहा है। वह यह बात टि्वटर पर भी कह चुके हैं। चंडीगढ़ में भी पूछताछ में यही कहेंगे, इसलिए उन्हें पेश न होने की इजाजत दी जाए। सूत्र बताते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने अक्षय को दो टूक कह दिया कि उनसे पूछताछ एक कानूनी प्रक्रिया है और उन्हें पेश होना ही पड़ेगा। एसआइटी की एक प्रश्नावली होती है, जिसका जवाब उन्हें देना पड़ेगा!
अक्षय कुमार पर डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम और शिअद प्रधान तथा पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के बीच मध्यस्थता कराने का आरोप है। आरोप लगाया गया है कि इसके लिए 100 करोड़ की डील हुई थी। जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक भी गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ को रिलीज कराने के लिए अक्षय कुमार के घर पर मीटिंग हुई थी।
एसआइटी ने इस मामले में समन जारी कर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को 21 नवंबर को अमृतसर पेश होने को कहा था। गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 16 नवंबर को और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 19 नवंबर को एसआइटी के सामने पेश होकर बयान दर्ज करवा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद बहिबलकलां व कोटकपूरा (फरीदकोट) में हुए गोलीकांड की जांच के लिए पंजाब सरकार ने एसआइटी बनाई है। इससे पहले सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए आयोग का गठन किया था। इसकी रिपोर्ट के बाद एसआइटी बनाई गई है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अक्षय कुमार ने मुंबई में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की अकाली दल के अध्यक्ष व तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मीटिंग करवाई थी।
आरोप है कि इस मीटिंग में सौ करोड़ रुपये की डील हुई थी। राम रहीम को श्री अकाल तख्त साहिब से माफी और उनकी फिल्म को रिलीज करने का समझौता हुआ था। बाद में अकाल तख्त ने राम रहीम को माफी दे दी थी, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद इसे वापस ले लिया था। डेरा प्रमुख की फिल्म रिलीज को लेकर भी विवाद हुआ था। बाद में सामने आया था कि सिखों से बदला लेने के लिए डेरा प्रेमियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की थी।
आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बादल व सुखबीर की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जो काम नहीं करना चाहता है वह घर बैठ सकता है :मुख्यमंत्री योगी
Next Article 35 साल में कांग्रेस ने 84 के नरसंहार के आरोपियों पर नहीं की कोई कार्रवाई :रविशंकर प्रसाद 

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?