अखनूर: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एलओसी के निकट रविवार को सेना के ट्रक के पास हुए आइईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया। दो अन्य घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को उधमपुर के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि यह विस्फोट तब हुआ जब सेना के जवान पल्लनवाला इलाके में नियमित गश्त पर थे। धमाके में हवलदार संतोष कुमार शहीद हो गए। वह उत्तर प्रदेश में आगरा के पुरा भदौरिया के रहने वाले थे।

