सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अखिलेश को झटका : विजेंद्र सिंह BJP में शामिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अखिलेश को झटका : विजेंद्र सिंह BJP में शामिल

Last updated: April 9, 2019 4:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नोएडा: Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के प्रथम चरण के मतदान यानी 11 अप्रैल से तकरीबन 40 घंटे पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को जोर का झटका लगा है। गौतमबुद्धनगर जिल के दिग्गज सपा नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के छोटे भाई विजेंद्र सिंह भाटी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र भाटी गौतमबुद्धनगर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा  को टक्कर दी थी और दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि बाकी उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को प्रचार के दौरान विजेंद्र सिंह भाटी भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा के मंच पर पहुंचे और वहां भाजपा में शामिल हो गए। बता दें कि बिजेंद्र भाटी जिला पंचायत गौतमबुद्ध नगर के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
भाजपा ज्वाइन करने के बाद पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन और पूर्व सपा नेता विजेंद्र भाटी ने मंच से अपने भाषण में कहा कि पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी और उनकी बेटे आशीष भाटी भी शीघ्र ही भाजपा में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि पिछले 30 साल से भाटी परिवार सपा का झंडा उठाए हुए हुए था। ऐसे में भाटी परिवार के भाजपा में जाने से जिले में सपा के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा हो जाएगा।
यहां पर बता दें कि कुछ साल पहले आइएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित कराने और अवैध खनन कराने वालों से जुड़े रहने के आरोपों के चलते नरेंद्र भाटी चर्चा में आए थे। जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार आती थी नरेंद्र भाटी का नोएडा में जबरदस्त रुतबा रहता था। विधायक रहें या नहीं, लेकिन उनकी ताकत मंत्री से कम नहीं रहती थी।
बता दें कि दादरी तहसील के बोड़ाकी गांव के रहने वाले किसान प्रेम सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह भाटी ने बैनामा लेखक के रूप में कैरियर शुरू किया था। पांच साल दादरी तहसील में बैनामा लेखक के रूप में काम किया। इसके बाद वर्ष 1982 में दादरी ब्लॉक प्रमुख बने। दूसरी बार भी वह ब्लॉक के प्रमुख रहे। दो बार ब्लॉक प्रमुख रहने के बाद उन्होंने अपना कार्य क्षेत्र सिकंदराबाद को चुना।
जनता दल के टिकट पर वह यहां से 1990 और 1991 में यहां से विधायक रहे। 1996 में सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर तीसरी बार भी सिकंदराबाद से विधायक बने। उसके बाद सपा से ही जुडे़ रहे हैं। 2009 और 2014 दोनों बार गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से सपा ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी को राहुल गांधी ने राफेल और नोटबंदी पर खुली बहस की दी चुनौती
Next Article सैनिकों की हत्या करने वाले देश से कोई शांतिवार्ता नहीं: अमित शाह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026
30 साल से एक ही जिले में तैनाती पर सवाल! ADO पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ CM से उच्चस्तरीय जांच की मांग
state
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?