अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) का पहला टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में किसी का चेहरा तो नहीं दिख रहा है कि लेकिन सभी लोग मैदान में फुटबॉल के साथ नजर आ रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के पैर और फुलबॉल कीचड़ में लथपथ हैं।
ये फिल्म जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है जिसे बोनी कपूर प्रोड्यूज कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी हैं। मैदान फिल्म का निर्देशन अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने किया है। ‘मैदान’ फिल्म 27 नवंबर 2020 को रिलीज होगी।
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का पहला टीजर पोस्टर रिलीज.

