सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अगर चयनकर्ता मुझे मौका देते हैं तो 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलना पसंद करूंगा: श्रीसंत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अगर चयनकर्ता मुझे मौका देते हैं तो 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलना पसंद करूंगा: श्रीसंत

Last updated: June 21, 2020 10:40 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE
नई दिल्ली:भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमार श्रीसंत ने कहा है कि अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो फिर से भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। श्रीसंत ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि मैं यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं हूं। मैं यहां केवल खिलाड़ियों की मदद करने और उनके साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए हूं। अगर चयनकर्ता मुझे मौका देते हैं और अगर भारत 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलता है तो मैं इसमें खेलना पसंद करूंगा।

श्रीसंत अपना प्रतिबंध समाप्त होने के बाद केरल की रणजी टीम में खेल सकते हैं। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने सितंबर में उनका प्रतिबंध समाप्त होने के बाद रणजी टीम में चयन के लिए उनके नाम पर विचार करने का फैसला किया है। हालांकि श्रीसंत को उससे पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। श्रीसंत ने कहा कि मुझे यह अवसर प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। मेरे अंदर असफलता या सफलता का कोई डर नहीं है। बहुत से लोग असफलता के डर या सफलता के कारण भी प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते, वे नहीं जानते कि सफलता का क्या करना है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं अब एक संतुलित दृष्टिकोण रख सकता हूं। मेरे साथ खड़े होने के लिए मेरे परिवार और दुनिया भर में मलयाली लोगों का धन्यवाद। मेरा दृष्टिकोण अब केवल अपना अनुभव साझा करना और खिलाड़ियों की मदद करना है, चाहे वे कोई भी हों। बीसीसीआई ने 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। 2015 में हालांकि दिल्ली की एक विशेष अदालत ने उन पर लगे सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया था।

वर्ष 2018 में केरल उच्च न्यायालय ने बीसीसीआई द्वारा उन पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया था और उसके खिलाफ सभी कार्रवाई को भी रद्द कर दिया था। हालांकि, उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने प्रतिबंध की सजा को बरकरार रखा था। श्रीसंत ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मार्च में उनके अपराध को बरकरार रखा था, लेकिन बीसीसीआई को उनकी सजा कम करने को कहा था और भारतीय बोर्ड ने उनकी आजीवन प्रतिबंध की सजा को घटाकर सात साल कर दिया था, जोकि इस साल अगस्त में समाप्त हो जाएगा। 37 साल  के श्रीसंत ने भारत के लिए अब तक 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश : 87, 75 और सात विकेट झटके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अगर मैं नेशनल सिलेक्टर होता तो धोनी मेरी टीम में होते: आशीष नेहरा
Next Article सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इटावा: चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, एक दर्जन से अधिक देशों की फिल्मों ने जीता दिल
state
October 26, 2026
दक्षिण मुंबई में कलासम्पन्न बने जीवनशैली कार्यक्रम का आयोजन
social
October 26, 2026
गणेश आचार्य का प्रेरणादायक गाना ‘कर मेहनत’ कल, 26 अक्टूबर को होगा रिलीज
entertainment
October 25, 2026
‘शांति बांड’ पर हस्ताक्षर करने से नेहा बोरा का इनकार, उल्टे कर दिए सवाल
national
October 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?