मुंबई:राजकुमार राव ने 31 अगस्त को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मोके पर उन्हें स्पेशल गिफ्ट के तौर पर डायरेक्टर हंसल मेहता ने फिल्म तुर्रम खां की रिलीज डेट फाइनल कर दी। नुसरत के साथ राजकुमार की यह फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
बर्थडे ग्रीटिंग्स के साथ किया ट्वीट: हंसल ने अपने ट्विटर पर एक मैसेज के साथ यह जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा- विशेष लोग, विशेष फिल्म और एक विशेष दिन। जन्मदिन की शुभकामनाएं और एक सरप्राइज। हमारी अगली फिल्म तुर्रम खां 31 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।
उत्साहित हैं राजकुमार और नुसरत : फिल्म को लेकर राजकुमार राव और नुसरत भरूचा बेहद उत्साहित हैं। दोनों ने हंसल के ट्वीट को री-पोस्ट करते हुए अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया है।
पहले भी कर चुके साथ काम : राजकुमार राव और नुसरत भरूचा पिछली बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में एक साथ दिखाई दिए थे। फिल्म ‘तुर्रम खां’ हंसल मेहता द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने पहले राजकुमार के साथ ‘सिटीलाइट्स’, ‘शाहिद’ और ‘ओमेर्टा’ में काम किया था।

