सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अफवाहों पर ध्यान न दें, पैनिक खरीदारी से बचें और भीड़ का हिस्सा न बनें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अफवाहों पर ध्यान न दें, पैनिक खरीदारी से बचें और भीड़ का हिस्सा न बनें

Last updated: March 21, 2020 9:37 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

बनारस:कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर पूरे देश में दहशत का माहौल है। कोरोना को लेकर लोगों में सरकार अलग-अलग माध्यमों से जागरूकता फैला रही है। बावजूद इसके लोग संयम और सावधानी बरतने की बजाय पैनिक होते दिख रहे हैं। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि कोरोना से भयभीत या फिर पैनिक होने की जरूरत नहीं है, बस खुद को भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर रखना है और कुछ दिनों तक सोशल डिस्टेंस कायम रखना है। मगर फिर भी देश की बहुत बड़ी आबादी है जो सरकार की इस चेतावनी को धता बता रही है और कोरोना के खिलाफ जंग को कमजोर कर रही है।

दरअसल, सरकार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर चुकी है कि लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचे। जब तक बहुत जरूरी नहीं हो, घर से बाहर न निकलें। मगर लोग हैं कि मानने का नाम ही नहीं ले रहे है। पीएम मोदी भी राष्ट्र के नाम संबोधन में कह चुके हैं कि अस्पतालों में जब तक इमरजेंसी न हो तब तक न जाएं और दैनिक जरूरत की चीजों की खरीदारी के लिए हड़बड़ी न करें। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा था कि देश में किसी भी चीज की कमी नहीं है और कोरोना को देखते हुए पैनिक बाईंग न करें। मगर यूपी के बनारस में इसके विपरीत नजारा देखने को मिल रहा है।

बनारस के अस्पतालों से लेकर सब्जी बाजार और चौक चौराहों पर लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। बनारस के सब्जी बाजार में कोरोना से संक्रमण की चिंता किए बगैर लोग पैनिक खरीदारी करते दिखे। सामानों की किल्लत की अफवाहों के चलते लोग बाजार में बड़ी संख्या में दिखे। वहीं, अस्पताल में भी मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। नॉर्मल बीमारी के इलाज के लिए लोग सामान्य दिन की तरह ही अस्पताल में दिखे। चौक-चौराहों पर भी वही नजारे थे।

कोरोना वायरस की दहशत के कारण बाजार बंद रहने की अफवाह पर लोगों ने घरेलू सामान की खरीदारी तेज कर दी है। सरकार की ओर से किसी मंडी या बाजार को बंद करने का कोई निदेर्श नहीं है, फिर भी लोगों ने दोगुना-तिगुना समान खरीदकर घर में जमा करना शुरू कर दिया है। लखनऊ के आलमबाग बाजार में वैसे तो सन्नाटा पसरा है, लेकिन गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को कुछ लोगों ने ज्यादा सब्जियां खरीदी हैं। आलू के दुकानदार रमजान ने बताया, ‘कल से हमारे यहां भीड़ ज्यादा बढ़ी है। जो ग्राहक दो-तीन किलो आलू ले जाते थे, वे आज 10 किलो ले जा रहे हैं।’

वहीं राशन की दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। अफवाह के कारण सब्जी के दाम भी बढ़े हुए हैं, लेकिन लोग मजबूरी में महंगा होने पर भी ज्यादा सामान खरीद रहे हैं। फतेहगंज गल्ला मंडी में शुक्रवार को रोज की अपेक्षा अच्छी खासी भीड़ नजर आई। राशन दुकानदार मनीष अग्रवाल ने बताया कि जो लोग महीनेभर का राशन लेते थे, वे लोग 6 माह का राशन ले रहे हैं। उन्होंने अफवाह की बात को खारिज करते हुए कहा कि दुकानें बंद करने का कोई आदेश तो नहीं आया है, फिर भी कुछ दुकानदार भीड़-भाड़ से बचने के लिए एहतियातन दुकान नहीं खोल रहे

यहां आपको बताना जरूरी है कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया ग्रसित है। इसका अब तक इलाज नहीं मिल पाया है। मगर अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको फिलहाल सोशल डिस्टेंस कायम करना होगा। भीड़ वाली जगहों से पहरेज करना होगा और बिना जरूरत के घर से बाहर निकले से बचना होगा। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रहे कोरोना वायरस से जुड़े अफवाहों से भी परहेज करने की जरूरत है। किसी तरह की अफवाह में न आएं और पैनिक खरीदारी करने से बचें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका; तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत, 11 घायल
Next Article 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि: प्रतिपदा, अष्टमी और नवमी पर बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं शुभ काम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?