By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों से हराया

Last updated: September 21, 2018 9:04 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अबुधाबी:अबुधाबी के शेख जाएद क्रिकेट सटेडियम में खेले गए एशिया कप 2018, ग्रुप-बी के एक मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों से हरा दिया। 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लदेश की पूरी टीम 119 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से गलाबिदिन नायब, राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट लिए। वही, बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। राशिद खान को उनकी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए के लिए ‘मैन ऑफ दा मैच’ चुना गया। राशिद खान ने पहले 32 गेंदों पर 57 तेजतर्रार पारी खेली फिर गेंदबाजी में कमाल की बॉलिंग कर 9 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके।
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने 10 के कुल स्कोर पर ही इहानसुल्लाह (8) का विकेट खो दिया था। अबु हेदर ने रहमता शाह (10) को 28 के कुल स्कोर पर आउट कर अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया। यहां से शाहिदी और शहजाद ने टीम को संभाला और स्कोर 79 रनों तक पहुंचा दिया। शहजाद को शाकिब अल हसन ने अपना शिकार बनाया। इस बीच अफगानिस्तान ने कप्तान असगर अफगान (8), समिउल्लाह शेनवारी (18), शाहिदी और मोहम्मद नबी (10) के विकेट खो दिए थे। स्कोर 160 रनों पर सात विकेट था। यहां से राशिद और नाएब ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को संकट से बाहर निकालते हुए वो स्कोर प्रदान किया जिसका बचाव करने में अफगानिस्तान सक्षम है।
राशिद ने अपनी नाबाद पारी में 32 गेंदों का सामना किया और आठ चौके तथा एक छक्का लगाया। नाएब ने 38 गेंदों पर पांच चौके जड़े। शाहिदी ने 92 गेंदें खेली और तीन चौके लगाए। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। अबु हैदर को दो और रुबेल हुसैन को एक सफलता मिली। मैच में अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती दो विकेट मात्र 28 रनों पर ही गंवा दिए। इसके बाद ओपनर मोहम्मद शहजाद और हस्मतुल्लाह शाहिदी के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद 79 रनों के कुल योग पर बांग्लादेश के स्पिनर शाकिब अल हसन ने बड़ा विकेट झटकते हुए मोहम्मद शहजाद को आउट किया। अभी क्रीज पर हस्मतुल्लाह और कप्तान असगर अफगान मौजूद हैं। टीम 100 रन बनाने के करीब है।
इस मैच के लिए बांग्लादेश की टीम में तीन बदलाव हैं वहीं अफगानिस्तान टीम ने एक बदलाव किया है। ये दोनों ही टीमें एशिया कप में 5 बार की चैंपियन श्रीलंका को मात दे चुकी हैं। बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही सुपर चार के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इस अंतिम लीग मुकाबले के परिणाम का टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि बांग्लादेश का शुक्रवार को सुपर चार के अपने पहले मैच में भारत से भिड़ना तय है। जबकि अफगानिस्तान का सामना पाकिस्तान से होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल का मोदी पर निशाना, कहा-हिन्दुस्तान का चौकीदार चोर है
Next Article अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बावजूद इस बात से निराश हैं मनिका बत्रा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फनरल” का हिंदी रीमेक बनाएंगे रवि भागचंदका, बोले- दिल छू गई कहानी
entertainment
May 9, 2026
JIWO और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गौरव एवं देशभक्ति का सुंदर संगम
Mumbai / Maharshtra
May 9, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ के अंतर्गत स्वयम् – वी कनेक्ट की सफल व्यवसायिक मीटिंग
social
May 9, 2026
हेली शाह की लोकप्रिय सीरीज़ ‘गुल्लक 5’ में एंट्री, कहानी में आएगा नया इमोशनल ट्विस्ट
entertainment
May 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?