By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अफगानिस्तान के खिलाफ मध्यक्रम को आजमाना चाहेगा भारत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अफगानिस्तान के खिलाफ मध्यक्रम को आजमाना चाहेगा भारत

Last updated: September 24, 2018 5:07 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

दुबई:भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप सुपर फोर के अंतिम मैच में मंगलवार को जब यहां अफगानिस्तान का सामना करेगी तो उसे उम्मीद रहेगी कि अब तक बल्लेबाजी का खास मौका नहीं पाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने का पर्याप्त मौका मिलेगा। भारत पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है और वह अपना अजेय अभियान जारी रखने में कसर नहीं छोड़ेगा लेकिन खिताबी मुकाबले से पहले वह अपने सभी विभागों को पूरी तरह से तैयार करना चाहेगा।
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अप्रभावी प्रदर्शन के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों और बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा भी अब चाहेंगे कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों को राशिद खान जैसे गेंदबाज के सामने क्रीज पर समय बिताने का पर्याप्त समय मिले। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और ऐसे में रोहित कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। शिखर धवन (327) और रोहित (269) ने अब तक चार मैचों में भारत की तरफ से अधिकतर रन बनाए हैं तथा अन्य बल्लेबाजों ने खास योगदान नहीं दिया है। इन दोनों के बाद अंबाती रायुडू ने 116 रन बनाए हैं क्योंकि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं।
भारत की समस्या यह है कि महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों को अब तक क्रीज पर समय बिताने का पर्याप्त मौका नहीं मिला है। इसका नमूना देखिए- रोहित और धवन ने अब तक क्रमश: 284 और 321 गेंदें खेली है जबकि रायुडू ने 162 गेंदों का सामना किया है। लेकिन कार्तिक ने 78 गेंद, धोनी ने 40 गेंद और केदार ने केवल 27 गेंदों का सामना किया है। अगर शीर्ष क्रम नहीं चल पाता है तो इन तीनों को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी।
रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ धोनी को चौथे नंबर पर उतारा और पूर्व कप्तान ने 33 रन बनाए लेकिन तब टीम पर दबाव नहीं था। अगर राशिद खान और मुजीब उर रहमान दबाव बनाते हैं तो फाइनल से पहले यह मध्यक्रम के लिए अच्छा अभ्यास मैच हो सकता है। भारतीय कप्तान टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकता है जिससे टीम को पूरे 50 ओवर खेलने को मिलें क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने अब तक विरोधी टीमों पर कहर बरपाने में कसर नहीं छोड़ी है तथा सभी गेंदबाजों का इकोनोमी रेट पांच रन प्रति ओवर से कम है। स्पिनरों ने शानदार भूमिका निभायी है। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने कसी हुई गेंदबाजी की है जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवरों में अपनी यार्कर से बेजोड़ गेंदबाजी की है। भुवनेश्वर कुमार ने भी निरंतर अच्छी गेंदबाजी की है।
भारत फाइनल से पहले बुमराह और भुवनेश्वर को इस मैच में विश्राम दे सकता है। ऐसे में दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद में से किन्हीं दो को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। जहां तक अफगानिस्तान की बात है तो मजबूत भारत पर जीत दर्ज करके वह अपने अभियान का अच्छा अंत करना चाहेगा। उसने टूर्नामेंट में लगातार अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी लेकिन अनुभव की कमी उसके आड़े आयी। ग्रुप चरण में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराने के बाद अफगानिस्तान सुपर फोर मैचों में पाकिस्तान और बांग्लादेश से करीबी अंतर से हार गया। बांग्लादेश के खिलाफ उसे अंतिम ओवर में आठ रन चाहिए थे लेकिन उसके बल्लेबाजों के पास मुस्ताफिजुर रहमान की विविधतापूर्ण गेंदों का जवाब नहीं था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राफेल पर विवाद, CVC से बोली कांग्रेस- FIR दर्ज करें
Next Article दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश- मुर्गा मंडी में अब से नहीं कटेगा मुर्गे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले की धरा पर हुआ आध्यात्मिक मिलन
social
February 11, 2026
सेंगोल के इतिहास से जानें क्या है फिल्म स्वयंभू’ की कहानी का कनेक्शन, निखिल सिद्धार्थ ने किया खुलासा
entertainment
February 10, 2026
री-रिलीज़ से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना इंटरव्यू, तेरे नाम की सफलता पर कही थी बड़ी बात
entertainment
February 10, 2026
महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के पचास जैन नगरसेवकों का सम्मान समारोह संपन्न
metro
February 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?