By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अच्‍छी नींद के लिए छोड़ना पड़ेगा टीवी सीरियल का शौक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

अच्‍छी नींद के लिए छोड़ना पड़ेगा टीवी सीरियल का शौक

Last updated: August 20, 2018 7:50 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

इंद्रप्रस्‍थ अपोलो के डॉ. तरुण कुमार साहनी के अनुसार, नींद न आने की समस्‍या नींद के पीछे स्‍लीप एपनिया सिंड्रोम जैसे कुछ मेडिकल रीजन भी हैं, लेकिन ज्‍यादातर लोग अपनी असंयमित दिनचर्या और कुछ आदतों के चलते इस समस्‍या से जूझ रहे हैं.  असंयमित दिनचर्या और बिगड़ी हुई आदतों के चलते यह समस्‍या न केवल ज्‍यादातर घरों तक पहुंच गई है, बल्कि घर के हर सदस्‍य को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है.
आलम यह है कि लोगों के लापरवाह नजरिया के चलते नींद न आने की समस्‍या को एक सामान्‍य बात की तरह देखा जाता है. धीरे-धीरे, यही समस्‍या चिड़चिडाहट, ब्‍लडप्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों का रूप ले लेती है. जिसके बाद, ज्‍यादातर लोग का हॉस्पिटल में चक्‍कर लगाना शुरू हो जाता है. ज्‍यादातर लोग यह मानने लगते हैं कि नींद न आने की वजह ब्‍लडप्रेशन सहित दूसरी बीमारियां हैं. नतीजतन, दवाओं से अपनी इन बीमारियों के नियंत्रित की कोशिश की जाती है.
डॉ. तरुण कुमार साहनी के अनुसार, समस्‍या यह है कि कोई भी शख्‍स यह समझने की कोशिश नहीं करता हैं कि उनकी इस समस्‍या की मूल वजह क्‍या है? उन्‍होंने बताया कि नींद न आने के पीछे जिम्‍मेदार कई कारणों में एक कारण लोगों की लगातार टीवी देखने की आदत है. यही आदत उनकी नींद को लगातार उनसे दूर करती जा रही है. टीवी देखने की आदत की वजह से नींद न आने की समस्‍या को मेडिकल साइंस में प्रमाणित भी किया जा चुका है.
किस तरह टीवी देखने की आदत आपनी नींद को करती है प्रभावित: 

  • अच्‍छी नींद के लिए सबसे जरूरी है कि आपका दिमाग पूरी तरह से शांत हो.
  • जैसे-जैसे दिमाग की हलचल शांत होती है, लोग नींद की तरफ जाना शुरू कर देते हैं.
  • ज्‍यादातर लोग सोने से पहले टीवी देखना पसंद करते हैं.
  • टीवी पर देखे जाने वाले शो सामाजिक मुद्दों या क्रिमिनल इश्‍यूज पर आधारित होते हैं.
  • इश्‍यूज पर आधारित सीरियल देखते-देखते आप उसके बारे में सोचना शुरू कर देते हैं.
  • नतीजतन, दीमाग शांत होने की जगह तेजी से भागना शुरू कर देता है.
  • दिमाग में पैदा हुई यही हलचल आपकी नींद को आपसे दूर ले जाने लगती है.
  • नींद न आने पर लोग मोबाइल को स्‍क्रोल करना शुरू कर देता है.
  • नतीजतन, नींद आपके करीब आने की जगह, आपसे कोसों दूर चली जाती है.

अच्‍छी नींद के लिए इन बातों का रखे ध्‍यान

  • आपको सोने से आधे घंटे पहले अपना टीवी बंद कर देना चाहिए.
  • शाम को ऐसे टीवी शो सीरियल देखने से बचना चाहिए जो मानसिक तौर पर अशांत करें.
  • बेडरूम में लाइट बंद कर अंधेरे में टीवी देखने से पूरी तरह से बचें.
  • टीवी देखते समय कमरे में पर्याप्‍त उजाला होना चाहिए.
  • इस दौरान घर में कोई ऐसा संवाद नहीं होना चाहिए, जिससे दिमाग की हलचल बढ़ जाए.
  • सोने से आधे घंटे पहले बेड रूम की ब्राइट लाइट को बेहद धीमी लाइट में तब्‍दील कर दें.
  • अपना ध्‍यान ऐसी चीजों पर लगाए, जो आपके मन और मस्तिक को सुकून दे.
  • इन प्रयासों में योग करना, संगीत सुनना, पनपसंद साहित्‍य पढ़ना आदि शामिल हो सकता है.
  • रात्रि का खाना खाने के तुरंत बाद न  ही बेड पर लेटें और न ही कुर्सी पर बैठें.
  • इस समय का इस्‍तेमाल योग या सैर के लिए करें.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article काजोल ने कहा, मैं कभी पैसों के पीछे नहीं भागी
Next Article फल के छिलके छिल कर न खाएं, फल से भी ज्यादा है फायदेमंद है छिलका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?