सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अब तक 170 केस: एक दिन में सबसे ज्यादा 28 मामले सामने आए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अब तक 170 केस: एक दिन में सबसे ज्यादा 28 मामले सामने आए

Last updated: March 19, 2020 7:46 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 170 हो गई है। एक दिन में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बुधवार को 28 नए मामले सामने आए। एक दिन में सामने आए संक्रमण के केसों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। तेलंगाना में सबसे ज्यादा 8 मामले सामने आए। राजस्थान और कर्नाटक में तीन-तीन, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दो-दो, महाराष्ट्र, हरियाणा, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में एक-एक मामले सामने आए। संक्रमण से अब तक 3 मौतें हुईं हैं। इस बीच, दिल्ली में बुधवार को सफदरजंग अस्पताल में एक संदिग्ध ने खुदकुशी कर ली। वह ऑस्ट्रेलिया से लौटा था और सिरदर्द की शिकायत होने पर एयरपोर्ट अधिकारी उसे अस्पताल ले आए थे।

देश में संक्रमण के हालात को देखते हुए बुधवार को संसदीय समिति ने एक समीक्षा बैठक की। इसमें पर्यटन, परिवहन और उड्डयन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। इस बैठक में समिति ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को अधूरी तैयारियों और खराब प्रेजेंटेशन के लिए फटकार लगाई गई। मार्च में रेल यात्रा करने वाले 60% लोगों ने अपने टिकट कैंसिल करवाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी दिन समीक्षा बैठक की थी और वे आज रात 8 बजे देश के नाम संबोधन भी देंगे।

राज्यों में हाल
पुड्डुचेरी के बाद अब कर्नाटक ने भी संक्रमण के चलते 31 मार्च तक लॉकडाउन के आदेश दिए हैं।
पश्चिम बंगाल में कोरोना का केस सामने आया। यहां ब्रिटेन से आए व्यक्ति में संक्रमण पाया गया। उधर, राज्य से तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती को 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वे लंदन से लौटी हैं। सरकार ने यहां सरकारी दफ्तरों में एक घंटे पहले छुट्टी करने का ऐलान किया है। सभी विभागों में एकसाथ छुट्टी करने की बजाय एक के बाद एक छुट्टी करने का फैसला लिया गया है ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ कम रहे।
उत्तर प्रदेश में अब तक 17 संक्रमण के मामले सामने आए हैं और इनमें एक विदेशी है। लखनऊ में संक्रमितों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया। गौतमबुद्धनगर में धारा 144 लगा दी गई है। सरकार ने घोषणा की है कि प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाएं हैं, वे स्वत: ही पास कर दिए जाएंगे। उन्हें फिर से परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।
हरियाणा में एक से आठवीं कक्षा तक की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक कैंसिल कर दी गई हैं। गुड़गांव में 31 मार्च तक मॉल्स, थिएटर्स, स्कूल-कॉलेज, जिम और नाइट क्लब बंद किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में चौथा और श्रीनगर में संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। श्रीनगर में डल लेक पर भी शिकारों को डिसइन्फैक्ट किया जा रहा है और अधिकारी यहां घरों को भी इन्फैक्शन फ्री करने के लिए टीमें भेज रहे हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर से मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली बसों को 21 से 31 मार्च तक के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। यहां अब तक 29 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीज ने खुदकुशी कर ली। वह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से लौटा था। उसे अस्पताल में आईसोलेट किया गया था। दिल्ली में सराय रोहिल्ला-पठानकोट से (18 से 30 मार्च तक), नई दिल्ली-फिरोजपुर कैंट (20 से 29 मार्च तक), जबलपुर-अटारी (21 मार्च से 1 अप्रैल तक) ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। एलएनजेपी अस्पताल ने ओपीडी में टाइमिंग घटा दी है, ताकि भीड़ को कम किया जा सके।
राजस्थान में झुंझनू में 3 और एक अन्य मामला सामने आया। यहां 31 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है। जयपुर, जोधपुर और कोटा में नवगठित 2-2 निगमों में 5 अप्रैल को होने वाले चुनाव छह सप्ताह के लिए टाले गए। अब ये जून में होंगे।
गुजरात में साबरमती आश्रम प्रिजर्वेशन एंड मेमोरियल ट्रस्ट ने कहा- अहमदाबाद में गांधी आश्रम 19 से 29 मार्च तक बंद रहेगा। अहमदाबाद नगर निगम के कमिश्नर विजय नेहरा ने कहा कि बुधवार दोपहर तक खुले में थूकने वाले 3300 लोगों से 16.15 लाख रुपए वसूले गए।

संक्रमण से लड़ने के लिए नए कदम उठाए गए
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) अगले एक हफ्ते में दो त्वरित प्रयोगशाला और 49 नए जांच केंद्र शुरू करेगा। त्वरित प्रयोगशाला दिल्ली-एनसीआर और भुवनेश्वर में शुरू की जाएंगी। 49 जांच केंद्र मेडिकल कॉलेज, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर), डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) समेत अन्य स्थानों पर शुरू किए जाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी कोरोना पर आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
Next Article कोरोना की चपेट में दो लाख लोग, दुनिया में अब तक 8400 की गई जान
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?