सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अब अंधेरी रात में भी यमुना बैंक से कर सकेंगे ताज म​हल का दीदार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अब अंधेरी रात में भी यमुना बैंक से कर सकेंगे ताज म​हल का दीदार

Last updated: November 15, 2019 10:27 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

आगरा:ताजमहल का अब रात में दीदार रोज होगा। बस अंतर इतना होगा कि ये दीदार यमुना किनारे स्थित मेहताब बाग पर बनाए गए व्यू पॉइंट से होगा। यहां से रोज रात में ताज को निहारा जा सकेगा। इसके लिए सैलानियों को 20 रुपये देने होंगे। मेहताब बाग में विकास प्राधिकरण ने ताज व्यू प्वांइट विकसित किया है। यहां चार बेंच डाली हैं। इन पर बैठकर सैलानी ताज का दीदार कर सकेंगे। फोटोग्राफी भी कर सकेंगे। खास बात यह कि यहां से ताज को रात में रोज देखा जा सकता है।

एक फायदा और होगा। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। उस दिन भी यह हिस्सा खुलेगा। सैलानी शुक्रवार को भी यहां से ताज देख सकेंगे। ताज व्यू प्वाइंट का शुक्रवार शाम पांच बजे राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश शुभारंभ करेंगे। डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि इस प्वाइंट से ताज का दीदार सैलानियों के लिए  काफी आसान होगा। वहीं सुरक्षा के भी बंदोबस्त रहेंगे। यहां पहले से ही पीएसी के जवानों की तैनाती है। वाच टावरों पर जवान तैनात रहते हैं।

अब तक पांच दिन ही देख सकते थे ताज
ताज का रात में दीदार अभी तक प्रत्येक माह की पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद में होता था। इसके लिए आठ स्लॉट रहते हैं। एक स्लॉट आधा घंटे का होता है। प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 50 पर्यटक ही रात में ताज को निहार सकते हैं। सुरक्षा का पहरा भी काफी होता है। इसके लिए 750 रुपये की टिकट लेनी होती है। यही नहीं टिकट को एक दिन पहले बुक कराना होता है। कभी-कभी भीड़ ज्यादा होने के कारण सैलानी टिकट ले पाने से वंचित हो जाते हैं।

ताज व्यू पॉइंट पर नहीं होगी कोई परेशानी
ताज व्यू पॉइंट पर एक प्लेटफार्म बनाया गया है। इस पर भी काफी लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं। यह चार-पांच फीट चौड़ा है, लेकिन व्यू प्वाइंट वाला स्थल काफी चौड़ा बनाया गया है। उसके आसपास कटीले तारों की बेरीकेडिंग है। टिकट घर बनकर तैयार है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राष्ट्रपति शासन : इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 49 बार इसका इस्तेमाल हुआ
Next Article कांग्रेस-NCP-शिवसेना गठबंधन पर बोले संजय राउत, सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्रोम पर चलेगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?