सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आठ लाख रुपये में बेचा जाता है एक बच्चा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

आठ लाख रुपये में बेचा जाता है एक बच्चा

Last updated: June 21, 2020 10:21 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

आगरा:एक माह के तीन नवजात बच्चों को नेपाल बेचने जा रही दो महिलाओं सहित पांच लोगों को आगरा पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बच्चों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी एक बच्चे का आठ लाख रुपये में सौदा करते थे। मुकदमे की विवेचना में कई लोग फंसेंगे। बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले दो हॉस्पिटलों के नाम भी पता चल गए हैं। दोनों फरीदाबाद के हैं।

शुक्रवार को पुलिस ने फतेहाबाद टोल प्लाजा पर दो गाड़ियों को पकड़ा था। गाड़ियों में दो चालक, दो महिलाएं, एक पुरुष और तीन नवजात बच्चे मिले थे। पुलिस को पहले खबर मिली थी कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा है। पूछताछ में पता चला था कि गैंग निसंतान दंपति को बच्चे बेचता था। पहले ऐसी महिलाओं को जाल में फंसाते थे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अपने पति से अलग रहती हैं। उसके बाद उन्हें किराए पर कोख (सेरोगेसी) देने के लिए तैयार करते थे। ये बच्चे भी ऐसे ही पैदा हुए थे। डिलीवरी के बाद बच्चों को नेपाल में एक महिला के सुपुर्द किया जाना था। उस महिला का नाम अस्मिता है। वह नेपाल में हॉस्पिटल चलाती है। नेपाल में लड़कियों की मांग अधिक है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पूछताछ में चालकों ने अपने नाम अमित (बदरपुर, दिल्ली), राहुल (हर्ष विहार, पूर्वोत्तर दिल्ली) बताए। उनके साथ गाड़ी में धीरज नगर सेक्टर 31 फरीदाबाद निवासी प्रदीप, रूबी व नीलम सवार थे। तलाशी में आरोपियों से पास से देवी हॉस्पिटल व गेटवैल हॉस्पिटल, सेक्टर 19 फरीदाबाद (हरियाणा) के कागजात मिले। ये कागजात नवजात बच्चों के जन्म से संबंधित हैं। बच्चों का जन्म वहां हुआ या फर्जी कागजात तैयार कराए गए इसकी भी जांच होगी।

पतियों से अलग रहने वाली महिलाओं को फंसाती हैं
पूछताछ में आरोपी रूबी ने बताया कि कि नीलम गैंग की सरगना है। वही लोगों को एजेंट बनाती है। ऐसी महिलाओं को अपने जाल में फंसाती है जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। वे अपने पतियों से अलग रहती हैं। नीलम ऐसी महिलाओं को गर्भधारण करके पैसा कमाने का लालच देती है। महिलाएं भी इसके लिए तैयार हो जाती हैं। एक डॉक्टर के माध्यम से महिला को गर्भधारण कराया जाता है। शुक्राणु उस पुरुष के लिए जाते हैं जो बच्चे की मांग करते हैं। शादी के बाद उसकी पत्नी के कोई बच्चा नहीं हो रहा होता है।

फंसने वाली महिलाओं को किश्तों में किया जाता है पैमेंट
पुलिस के मुताबिक तीन नवजात बच्चों में दो जुड़वा लड़कियां हैं। इन बच्चियों को बिहार की एक महिला ने जन्म दिया था। महिला फरीदाबाद में रहती है। उसे तीन किश्तों में साढ़े तीन लाख रुपये मिले थे। एक बच्चा आठ लाख रुपये में बिकता है। पूरा खर्चा काटने के बाद नीलम को लगभग तीन लाख रुपये बच जाते हैं। गर्भधारण से लेकर महिला की देखभाल करना और उसकी डिलीवरी कराने की जिम्मेदारी नीलम की रहती है। वह महिला को गर्भधारण करते ही पहली किश्त देती है। दूसरी किश्त डिलीवरी से सात दिन पहले और तीसरी किश्त बच्चा सुपुर्द करते समय देती है।

बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किए बच्चे, वहीं रहेंगे
एसएसपी ने बताया कि एसपी देहात पूर्वी प्रमोद कुमार और सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार ने देर रात तक इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की। उसके बाद ही तय हुआ कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पांचों आरोपियों को जेल भेजा गया है। वहीं बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया था। बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी कौन निभाएगा यह समिति तय करेगी। पुलिस की विवेचना अभी जारी है। एक टीम फरीदाबाद जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या मामला : लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह सहित नौ लोगों को दर्ज कराना होगा बयान
Next Article पैसे के लिए तीन बच्चों की मां फिर से बनी दुल्हन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘शांति बांड’ पर हस्ताक्षर करने से नेहा बोरा का इनकार, उल्टे कर दिए सवाल
national
October 25, 2026
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी छह साल के लिए जदयू से निष्कासित
national state
October 25, 2026
‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026
इंडिया के टॉप 1% में सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर: “अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था”
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?