सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी से वीरता पुरस्कार वापस लिया जा सकता है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी से वीरता पुरस्कार वापस लिया जा सकता है

Last updated: January 13, 2020 8:30 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

श्रीनगर: 11 लोगों की हत्या में वांटेड आतंकवादी नवीद बाबा के साथ गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह का वीरता पुरस्कार वापस लिया जा सकता है। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति वीरता पदक वापस लेने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। कश्मीर पुलिस ने देविंदर सिंह के मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को दे दी है। उससे आईबी, रॉ और सेना की खुफिया टीमें पूछताछ करेंगी। इसके बाद एनआईए सिंह और नवीद को अपनी कस्टडी में ले लेगी। अब तक हुई जांच में पता चला है कि देविंदर सिंह कई साल से आतंकवादियों को ठिकाना मुहैया करा रहा था और वह इसके बदले मोटी रकम लेता था।

देविंदर सिंह को रविवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह नावीद बाबा को अपनी कार से ले जा रहा था। देविंदर ने पूछताछ में बताया कि नवीद को उसने श्रीनगर स्थित अपने घर में भी ठहराया था।

आतंकी के तौर पर केस दर्ज होगा, उसी तरह का सलूक किया जाएगा- आईजीपी
देविंदर सिंह ने काउंटर-इन्सर्जेंसी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में सब-इंस्पेक्टर की पोस्ट पर ज्वाइन किया था और वे बेहद तेजी से डीएसपी की रैंक तक पहुंचा था। आईजीपी विजय कुमार ने कहा था- देविंदर सिंह ने जघन्य अपराध किया है। वह आतंकवादियों को ले जा रहा था। उसने आतंकियों से 12 लाख रुपए लिए थे। एक आतंकी के तौर पर ही उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और उसके साथ उसी तरह का व्यवहार होगा।

अब तक जांच में सामने आईं 5 अहम बातें

  • देविंदर नवीद और आसिफ अहमद नाम के आतंकियों को कुछ महीनों के लिए ठिकाना मुहैया करवाने के लिए चंडीगढ़ ले जा रहा था। जिस वक्त सिंह को गिरफ्तार किया गया, तब एक सिविलियन इरफान अहमद मीर गाड़ी चला रहा था। उन्हें पुलिस ने कुलगाम जिले में हाईवे पर रोका था।
  • मीर 5 बार पाकिस्तान जा चुका था और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सिंह और मीर मिलकर आतंकियों के वापस जाने या कहीं हमले की साजिश में मदद तो नहीं कर रहे थे।
  • इन लोगों के पास से एके-47 राइफल, दो पिस्टल और दो ग्रेनेड मिले हैं। सिंह के घर से लाखों रुपए भी बरामद किए गए।
  • सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सिंह पिछले कुछ साल से आतंकवादियों को जम्मू में सर्दियों के मौसम में ठिकाना मुहैया कराता था और इसके बदले में अच्छी-खासी रकम लेता था।
  • पुलिस तब से सिंह का पीछा कर रही थी, जब वह नवीद और आसिफ को लेने के लिए शोपियां जिले में गया था। दोनों आतंकी एक रात सिंह के श्रीनगर स्थित घर पर भी ठहरे थे।

वह सवाल, जिसका जवाब अब तक नहीं मिला
खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह देविंदर सिंह कब से डबल क्रॉस कर रहा है और पुलिस में रहते हुए आतंकवादियों का साथ दे रहा है?

अफजल गुरू ने लगाए थे आरोप, कहा था- आतंकियों को दिल्ली ले जाने के लिए मजबूर किया
डीएसपी देविंदर सिंह का नाम पहली बार शक के दायरे में तब आया, जब संसद हमले के दोषी अफजल गुरू ने उस पर आरोप लगाए। अफजल ने ट्रायल कोर्ट में कहा था- सिंह ने अपने निर्देशों पर काम करने के लिए कहा था। धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं किया तो परिवार हत्या कर दूंगा। उसने संसद पर हमला करने वाले आतंकियों को दिल्ली ले जाने और उनके लिए फ्लैट की व्यवस्था करने के लिए कहा था। एक सेकंड हैंड एम्बेसडर कार खरीदने को भी कहा था, जिसका इस्तेमाल 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले के दौरान किया गया। हालांकि, तब पुलिस महकमे ने देविंदर सिंह पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीति दर 7.35%
Next Article OYO करेगी 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?