सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आतंकी हमले के इनपुट के बाद पंजाब में हाईअलर्ट; 3000 जवान तैनात
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

आतंकी हमले के इनपुट के बाद पंजाब में हाईअलर्ट; 3000 जवान तैनात

Last updated: October 12, 2019 11:52 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

चंडीगढ़:  पंजाब में आतंकी हमले के इनपुट के बाद पठानकोट और गुरदासपुर में हाईअलर्ट जारी कर कॉम्बिंग आपरेशन शुरू किया गया है। अमृतसर को भी हाईअलर्ट पर रखा गया है। पठानकोट के कलेक्टर रामबीर ने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए जालंधर और फिल्लौर से 3 हजार जवान बुलाए गए हैं। इन्हें पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में भेजा गया है।
वहीं, शुक्रवार शाम पठानकोट के स्टेडियम में इमरजेंसी मीटिंग हुई। इसमें 113 डीएसपी की निगरानी में टीमें बनाकर कॉम्बिंग ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। ऑपरेशन 3 दिन चलेगा, जिसके तहत शहर से लेकर बॉर्डर तक हर घर और जंगल की तलाशी ली जाएगी। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी के तहत बैड रिजर्व कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस ने हिमाचल पुलिस के साथ मिलकर डमटाल के जंगलों में भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
पठानकोट एयरबेस और अमृतसर हवाई अड्डे पर आतंकी हमले का इनपुट
पिछले चार दिन से लगातार फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन दिखने और खेमकरण से पकड़े आतंकियों के खुलासे के बाद पूरा पंजाब हाईअलर्ट पर है। पठानकोट एयरबेस और अमृतसर हवाई अड्‌डे पर आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद इन जिलों में बटालियन को हथियार, बुलेट फ्रूफ जैकेट और ड्रैगन लाइट्स का इंतजाम करने को कहा गया। हालांकि, डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने ऑपरेशन को नियमित बताते हुए आतंकी हमले के खतरे से इनकार किया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती और आतंकी इनपुट मिलने की खबरों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
4 आतंकियों दिल्ली ले गई एनआईए
ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार लाने के मामले में संलिप्त 9 आतंकियों में से चार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच के लिए दिल्ली ले गई है। मोहाली कोर्ट ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर (केजेडएफ) के आतंकी मान सिंह, बलवंत सिंह, आकाशदीप और शुभदीप को कोर्ट ने एनएआई के पास 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने अन्य पांच आतंकियों रोमनदीप सिंह रोबिन, साजनप्रीत, गुरदेव सिंह, बलबीर सिंह और हरभजन सिंह को न्यायिक हिरासत में अमृतसर सेंट्रल जेल भेजा।
फिरोजपुर सीमा पर लगातार चार दिन पाकिस्तानी ड्रोन दिखा
फिरोजपुर बॉर्डर के नजदीक हुसैनीवाला चेक पोस्ट पर 7 से 10 अक्टूबर को लगातार पाकिस्तानी ड्रोन नजर आया था। इसके बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। इससे पहले पंजाब के पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता ने 24 सितंबर को बताया था कि पाक से 9-16 सितंबर के बीच करीब 8 चीनी ड्रोन के जरिए 80 किलो विस्फोटक सामग्री पंजाब और जम्मू-कश्मीर भेजी गई। पाक के आतंकी संगठन पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बड़े धमाकों की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए पाक सेना और आईएसआई आतंकी संगठन केजेडएफ का समर्थन कर रही है। 22 सितंबर को पंजाब के तरनतारन से केजेडएफ के 4 सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से एक आतंकी आकाशदीप की निशानदेही पर ड्रोन बरामद किया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बदले-बदले से नजर आएंगे साहब, राष्‍ट्रपति कम CEO की भूमिका में दिखेंगे चिनफ‍िंग
Next Article विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: सेमीफाइनल में हारी मैरीकॉम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?